एक्सप्लोरर

Punjab News: एसजीपीसी ने अगले वित्त वर्ष के लिए 988 करोड़ रुपये का बजट पारित किया, पंजाब सरकार से की यह मांग

Punjab News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अगले वित्त वर्ष के लिए 988 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक बजट पारित किया. एसजीपीसी ने केंद्र सरकार के फैसले का विरोध भी किया है.

Punjab News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अगले वित्त वर्ष के लिए 988 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक बजट पारित किया. बजट पर बैठक में अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, केशगढ़ साहिब तख्त जत्थेदार रघबीर सिंह और एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी के अलावा सिख संस्था के 101 सदस्य शामिल हुए.

एसजीपीसी महासचिव करनैल सिंह पनजोली ने 988.15 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिन्होंने बजट भाषण के दौरान इसमें किये गये प्रस्तावों के बारे में विस्तार से बताया. धामी ने मीडिया से कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए अनुमानित व्यय राजस्व से 29.70 करोड़ रुपये अधिक है.

उन्होंने कहा, ''यह अंतर एसजीपीसी के शैक्षणिक संस्थानों में नियुक्त सहायता प्राप्त कर्मचारियों के लिए और अनूसचित जाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के मद में पंजाब सरकार द्वारा मुहैया कोष के नहीं प्राप्त होने के चलते है. सरकार को तत्काल भुगतान करना चाहिए.''

केंद्र सरकार के फैसले का किया विरोध

एसजीपीसी ने इस अवसर पर कई प्रस्ताव भी पारित किये. इसने केंद्र से अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की मांग की.

इसने एक अन्य प्रस्ताव में पंजाब सरकार से स्वर्ण मंदिर को जाने वाली सड़कों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण करने का आग्रह किया. एसजीपीसी ने केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने के केंद्र के फैसले की भी निंदा की. इसने कहा कि यह फैसला पंजाब के प्रति भेदभावपूर्ण है.

Punjab News: सांसद रवनीत बिट्टू का दावा- पंजाब में आप नहीं थी लोगों की पसंद, आपसी फूट ने कांग्रेस को हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget