एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth Death: महारानी एलिजाबेथ-II ने 1997 में किया था पंजाब भ्रमण, देखें स्वर्ण मंदिर का वीडियो

Punjab News: 1997 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पति के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर वहां पर माथा टेका था. इसके साथ ही जलियांवाला बाग में जाकर श्रद्धांजलि भी दी थी.

Queen Elizabeth Death: करीब 7 दशक तक ब्रिटेन पर राज करने वालीं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. दुनिया की महान शख्सियतों में महारानी का नाम शुमार था. वहीं अगर महारानी एलिजाबेथ-II के भारत दौरे की बात करें तो महारानी 1997 में अपना आखिरी दौरा किया था. महारानी इस दौरे पर अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ भारत पहुंची थी.

स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था
इस दौरान ब्रिटिश क्वीन ने कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया था. उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर वहां पर माथा टेका था. इसके साथ ही जलियांवाला बाग में जाकर श्रद्धांजलि भी दी थी. ऐसा करने वाली महारानी ब्रिटेन की पहली राष्ट्राध्यक्ष थीं. वहीं भारत की उनकी अंतिम यात्रा देश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई थी. इस दौरान उन्होंने पहली बार औपनिवेशिक इतिहास के कठोर दौर का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, “यह कोई रहस्य नहीं है कि हमारे अतीत में कुछ कठोर घटनाएं हुई हैं. जलियांवाला बाग एक दुखद उदाहरण है."

96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो गया है. स्‍कॉटलैंड के बाल्‍मोरल कैसल में 96 वर्षीय महारानी ने अंतिम सांस ली. इस दौरान महारानी के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स सहित राज परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद रहे. दो दिन पहले ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर सामने आई थी. जब लिज ट्रस को उन्होंने ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया था. उनके निधन पर शाही परिवार के ट्विटर से ट्वीट कर बताया गया कि महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया. द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे. 

ये भी पढ़ें

Faridkot Property Case: देश की सबसे बड़ी अदालत, 30 साल की लड़ाई, अब फरीदकोट महाराजा की संपत्ति पर हुआ यह फैसला

Punjab: पंजाब के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, CM भगवंत मान ने बकाए 75 करोड़ रुपये जारी किए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget