एक्सप्लोरर

पंजाब पुलिस ने अपने ही DSP पर कसा शिकंजा, केस दर्ज, ड्रग्स तस्करों को बचाने का आरोप

Punjab Crime News: डीएसपी वविंदर कुमार महाजन अभी पंजाब आर्म्ड पुलिस की अमृतसर स्थित 9th बटालियन में तैनात थे. इससे पहले डीएसपी एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स में तैनात थे.

Punjab Police Registered Case Against DSP: पंजाब पुलिस ने अपने ही एक DSP के खिलाफ ड्रग्स तस्करों को बचाने के आरोप में मामला दर्ज किया. डीएसपी पर रिश्वत लेकर ड्रग्स तस्करों को बचाने का आरोप है. डीएसपी वविंदर कुमार महाजन (DSP Vavinder Kumar Mahajan) के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आरोप हैं कि डीएसपी और उसका एक साथी लखनऊ का रहने वाला अखिल जय सिंह दवा निर्माता कंपनियों से रिश्वत लेते थे. आरोप है कि डीएसपी ने एक दवा बनाने वाली कंपनी एस्टर फार्मा से 45 लाख रुपए की रिश्वत ली है ताकि कंपनी को एनडीपीएस एक्ट के मामले में बचाया जा सके.

NDPS एक्ट की अवहेलना करने वाली कंपनियों को बचाने का आरोप

महाजन अभी पंजाब आर्म्ड पुलिस की अमृतसर स्थित 9th बटालियन में तैनात थे. पुलिस ने इसी साल फरवरी में 1.98 करोड़ अल्प्राजोलम गोलियां और 40 किलोग्राम Raw अल्प्राजोलम बरामद किया था. जांच में सामने आया है कि डीएसपी महाजन जो पहले डीएसपी एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स में तैनात थे, दवा निर्माता कंपनियां जो एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की अवहेलना कर रही थीं, उन्हें कानून से बचाने के लिए रिश्वत लेता था.

पंजाब एसटीएफ ने की DSP महाजन के घर छापेमारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने डीएसपी वविंदर महाजन के आवास पर छापेमारी भी की, जो अभी रिजर्व बटालियन में तैनात हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नशीली दवाओं से संबंधित मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद छापेमारी की गई थी.

सूत्रों के मुताबिक, उनके घर से कथित तौर पर एसटीएफ ने भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी जब्त की है. बुधवार शाम को हुई छापेमारी के बाद से महाजन फरार हैं. स्थानीय एसटीएफ कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें:

पंजाब: NEET परीक्षा में टॉप कर युवाओं के लिए बन गया था प्रेरणा, अब हॉस्टल में मिला शव, सदमें में परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget