एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा अपड़ेट, पुलिस ने बठिंडा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

Sidhu Moose Wala News: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस ने अब बठिंडा से केशव व चेतन नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है. वहीं केशव की मां का कहना है कि उसने गलती की है तो वहीं भुगतेगा.

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मुसेवाला कत्ल केस मे लगातार पुलिस खुलासे कर रही है. अब मूसेवाला मर्डर केस में शामिल बठिंडा से एक और आरोपी का नाम आया सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सिद्धू मुसेवाला केस में बठिंडा से केशव और चेतन को हिरासत मे लिया है.  

मूसेवाला कत्ल केस में आरोपी केशव की मां ने क्या कहा?

वहीं बठिंडा मे केशव की मां आशा देवी ने बताया "केशव तीन साल पहले बिलकुल ठीक था. जिस दिन से चेतन उसकी जिंदगी मे आया है हमें नहीं पता वो बाहर क्या करता है. 26 अप्रैल 2022 से हमने केशव को बेदखल किया हुआ है. वो बाहर ही रहता था और बाहर ही खाता पीता था. घर मे आता जाता था लेकिन बात नहीं करता था.  केशव 11वीं पास है और कपड़े की दुकान पर काम करता था."

बठिंडा मे लकी पडिंत की हत्या में केशव का नाम आया था

बता दें कि बठिंडा मे लकी पडिंत की हत्या के मामले में भी केशव का नाम आया था और वह जेल में भी रहा है. केशव की उम्र 29 साल है. केशव की उम्र 3 साल की थी जब उसके पिता की मौत हो गई थी. मां और बहन मजदूरी करके घर का गुजारा करती हैं. केशव की मां ने कहा "पुलिस कह रही है कि लड़का लेकर आओ... हम कहां से लड़के को लाए. अगर उसने गलती की है तो वो भुगतेगा. हम नहीं कहते कि वो सही है क्योंकि वो जब से जेल से आया था हमारे साथ बात नहीं करता था." 

केशव की मां ने कहा कि पुलिसवाले बेटी को ले गए हैं साथ

वहीं महिला पुलिसकर्मी केशव की बहन को साथ ले गई है. इस पर केशव की मां ने कहा "पुलिस हमारी बेटी  को उठाकर ले गई है. इस मे मेरी बेटी का क्या कसूर है. मुझे और मेरी बेटी को कोई परेशान न करे.  उसने अगर कुछ किया है तो वो भुगतेगा."

ये भी पढ़ें

Sidhu Moose Wala की हत्या से जुड़ा बड़ा खुलासा, 10 दिन पहले पंजाब पुलिस ने कनाडा से मांगा था गोल्डी बराड़ का प्रत्‍यर्पण

Punjab Weather Forecast: पंजाब में आज भी 'लू' करेगा बेहाल, जानें- बारिश को लेकर क्या है ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget