एक्सप्लोरर

Punjab: 'प्रचार में बाधा डालने से BJP को नहीं मिलेगी जीत', दिल्ली की घटना पर बोले मंत्री अमन अरोड़ा

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव में प्रचार गाड़ी पर हमले को आम आदमी पार्टी ने मुद्दा बना दिया है. पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने दिल्ली की घटना पर बयान दिया है.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हो रहा है. नई दिल्ली विधानसभा में आप वॉलिंटियर्स के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. आम आदमी पार्टी ने प्रचार गाड़ी पर हमले का भी आरोप लगाया है.

दिल्ली की घटना पर पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में आप वॉलिंटियर्स को चुनाव प्रचार करने से रोका जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वालों ने पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया.

अमन अरोड़ा ने कहा, "बीजेपी को हार का डर सता रहा है. चुनाव प्रचार में बाधा डालकर बीजेपी को लगता है कि जीत मिलेगी. अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता के दिल में बसते हैं." उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को नतीजों की घोषणा के बाद पता चल जाएगा. मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में पत्रकार कवरेज के लिए पहुंचे थे. बीजेपी के लोगों ने बदसलूकी की. उन्होंने आप वॉलिंटियर्स के साथ मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

AAP वॉलिंटियर्स के साथ कथित मारपीट का मामला

बता दें कि आम आदमी पार्टी के आरोपों को दिल्ली पुलिस ने नकार दिया है. दिल्ली पुलिस के इंकार करने पर अमन अरोड़ा ने कहा, "मैं खुद घटनास्थल पर गया था. नई दिल्ली विधानसभा का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो देखने से स्पष्ट हो जाता है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वॉलिंटियर्स को प्रचार करने से बीजेपी वाले रोक रहे हैं."

पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने BJP पर बोला हमला

पंजाब के मंत्री ने कहा कि ऐसे में दिल्ली पुलिस घटना को नकार नहीं सकती है. बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा. मतदान से पहले दिल्ली का माहौल गर्म है. बीजेपी की रणनीति दिल्ली की गद्दी से आम आदमी पार्टी को हटाने की है. आम आदमी पार्टी के सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है. 

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने उतरे पप्पू यादव और पवन खेड़ा, कहा- 'AAP के झूठ से जनता परेशान'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget