एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब कांग्रेस का राज्य में प्रदर्शन, मंत्री सरारी की गिरफ्तारी और बर्खास्त करने की मांग की

Punjab: ऑडियो क्लिप मामले में पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी को बर्खास्त और करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्य में विरोध प्रदर्शन किया. विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा आप सरकार पर निशाना साधा.

Punjab Congress News: कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप के सिलसिले में पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी (Fauja Singh Sarari) को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सोमवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया. इस ऑडियो क्लिप में मंत्री को कुछ ठेकेदारों से पैसे उगाहने के तरीकों पर कथित रूप से चर्चा करते हुए सुना जा सकता है. सरारी और उनके पूर्व करीबी के बीच कथित बातचीत का कथित ऑडियो क्लिप पिछले महीने सामने आया था. उन्हें कुछ अधिकारियों के माध्यम से खाद्यान्न ढुलाई में शामिल कुछ ठेकेदारों को फंसाने के तरीकों पर कथित रूप से चर्चा करते हुए सुना गया था ताकि उनसे उगाही की जा सके.

नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप की आलोचना की

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सरारी को बर्खास्त नहीं करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की. कांग्रेस नेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्री को बचाना बंद करें. बाजवा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों सुखजिंदर सिंह रंधावा और अरुणा चौधरी के साथ गुरदासपुर उपायुक्त के कार्यालय के बाहर धरना दिया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. बाजवा ने कहा कि कांग्रेस ने हाल के विधानसभा सत्र में सरारी का मुद्दा उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाले सत्ता पक्ष ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया.

विधानसभा में बहस की अनुमति नहीं मिली

बाजवा ने कहा कि हमने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधावन को इस मुद्दे पर विपक्ष को बहस करने की अनुमति देने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ने इनकार कर दिया. कादियान से विधायक ने मुख्यमंत्री मान को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की याद दिलाई, जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था. बाद में एक ऑडियो क्लिप के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिसे आप सरकार ने कभी सार्वजनिक नहीं किया था. बाजवा ने कहा कि हालांकि यह अलग बात है कि विजय सिंगला को आप का पूरा समर्थन मिलता रहा है और उन्हें अभी तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त नहीं किया गया है.

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पटियाला में प्रदर्शन का नेतृत्व किया और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए सरकार पर निशाना साधा. वडिंग ने सरारी को गिरफ्तार करने की मांग की. खाद्य प्रसंस्करण और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री सरारी इस आरोप से इनकार कर चुके हैं.

Punjab News: दिल्ली SAD ने दिखाई एकजुटता, परमजीत सिंह सरना बनाए गए अध्यक्ष

Punjab News: केंद्र सरकार ने पंजाब के इन 5 बीजेपी नेताओं को दी Y कैटेगरी की सुरक्षा, लिस्ट में ये नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget