एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में वोटिंग से पहले Navjot Singh Sidhu की अपनी पार्टी को चेतावनी, जानें क्यों कहा 'ठोकूंगा'

Congress Manifesto: कांग्रेस पार्टी 13 वादों के साथ चुनावी मैदान उतरी है. कल सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी के घोषणापत्र का औपचारिक ऐलान किया. घोषणापत्र में सिद्धू के पंजाब मॉडल की झलक दिखी.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) चुनाव से ठीक दो दिन पहले कल यानी 18 फरवरी को कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया. इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पंजाब के लिए कई बड़े बादे किये हैं. वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपनी पार्टी को इस मौके पर एक चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिए मुझे नींव में रहना मंजूर है, लेकिन सरकार में पंजाब मॉडल लागू नहीं हुआ तो ठोकूंगा. वहीं पार्टी के घोषणापत्र में नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब मॉडल ही हावी दिखाई दे रहा है. सूत्रों की मानें तो कल सुबह 11 बजे जारी होने वाले घोषणा पत्र को सिद्धू के पंजाब मॉडल को शामिल करने की वजह से शाम 4 बजे देरी के साथ आनन-फानन में जारी किया गया है.

13 वादों के साथ मैदान में उतरी पार्टी

बता दें कि पंजाब को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी 13 वादों के साथ चुनावी मैदान उतरी है. कल सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी के घोषणापत्र का औपचारिक ऐलान किया. पार्टी के घोषणापत्र में नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब मॉडल की झलक दिखी. घोषणापत्र जारी करते हुए चन्नी ने एक बार फिर दोहराया कि वह सीएम बनते ही पहला हस्ताक्षर एक लाख नौकरियों पर करेंगे. कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में मुफ्त सिलेंडर, फ्री शिक्षा, फ्री स्वास्थ्य सेवाएं समेत कई वादे किए हैं. इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पवन खेड़ा मौजूद रहे.

Punjab Election 2022: पंजाब में थमा चुनाव प्रचार का शोर, इन दिग्गज नेताओं पर होगी नजर - पूरी लिस्ट

घोषणापत्र में कांग्रेस के वादे

कांग्रेस पार्टी की ओर से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने घोषणापत्र जारी किया. इसमें ज्यादा जोर शराब और रेत खनन के सरकारी निगम बानाकर तथा परिवहन और केबल के बेहतर विनियमन द्वारा माफिया राज को समाप्‍त करना कहा गया. साथ ही अन्य वादों में जरूरतमंद महिलाओं के लिए 1100 रुपये हर महीना और 8 सिलेंडर हर साल नि:शुल्‍क, 6 महीने में हर कच्‍चा मकान होगा पक्‍का होगा, वृद्धावस्‍था पेंशन को बढ़ाकर 3100 किया जाएगा, दाल, तेल के बीच और मक्‍के की एमएसपी मिलेगी और खरीदी होगी जैसी घोषणाएं कांग्रेस ने की. वहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के पहले दस्‍तखत के साथ हर साल 1 लाख नौकरियों का वादा भी किया गया.

चुनाव प्रचार खत्म, 20 फरवरी को UP में 59 और पंजाब में सभी 117 सीटों पर वोटिंग, अखिलेश यादव भी मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget