एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में हार पर कांग्रेस ने ठहराया था जिम्मेदार, अब अमरिंदर सिंह ने दिया जवाब

Punjab Assembly Election Result 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हार का जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ठहराया था. एक दिन बाद पंजाब लोक कांग्रेस के नेता ने पलटवार किया है.

Punjab Election Result: पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत से आम आदमी पार्टी उत्साहित है. आप पंजाब में सभी पार्टियों के दिग्गजों को परास्त कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने जा रही है. कांग्रेस से मुख्यमंत्री की कुर्सी छीननेवाली आप ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया है. नतीजों के एक दिन बाद कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह में वार प्रत्यारोप शुरू हो गया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में 4.5 साल तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे थे. लेकिन बागी होकर पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से अलग पार्टी बना ली. कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था.

कांग्रेस के वार पर कैप्टन अमरिंदर का पलटवार

अमरिंदर के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया. कांग्रेस से निकलने के बाद कैप्टन अमरिंदर की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी. कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस के वार पर पलटवार करते हुए ट्विट किया, "@INCIndia का नेतृत्व कभी नहीं सीखेगा! उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की अपमानजनक हार का जिम्मेदार कौन है? मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड के बारे में क्या राय है? जवाब बोल्ड लेटर्स में दीवार पर लिखा है, लेकिन हमेशा की तरह मुझे लगता है कि नेतृत्व पढ़ने से बचेगा."

Punjab Election 2022: पंजाब में जीत के बाद हरियाणा पर AAP की नजर, जानें अन्य पार्टियों ने क्या कहा

'कैप्टन की सत्ता विरोधी लहर से कांग्रेस की हार'

इससे एक दिन पहले पंजाब में कांग्रेस की शिकस्त का ठीकरा रणदीप सुरजेवाला ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिर फोड़ा था. उन्होंने पार्टी की हार के पीछे कैप्टन अमरिंदर के कार्यकाल को जिम्मेदार ठहराते हुए खिंचाई की थी. उनका कहना था कि कैप्टन की 4.5 साल की सत्ता विरोधी लहर के कारण कांग्रेस पंजाब में विधानसभा चुनाव हार गई.  

Punjab Election Results 2022: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी से की यह अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget