एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में जीत के बाद हरियाणा पर AAP की नजर, जानें अन्य पार्टियों ने क्या कहा

Punjab Assembly Election Result 2022: आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद हरियाणा में चर्चा शुरू हो गई है. सवाल पैदा हो रहा है कि क्या आप हरियाणा के मतदाताओं को रिझा सकती है?

Punjab Election Result: पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद आम आदमी की नजर हरियाणा पर टिक गई है. आप हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनाधार बढ़ाने की जुगत में है. माना जा रहा है कि आनेवाले महीनों में पंजाब की जीत हरियाणा की राजनीति को प्रभावित कर सकती है. आप के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में पार्टी अगले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्ता में दखलअंदाजी की कोशिश करेगी. पंजाब के नतीजों ने हरियाणा की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. सवाल अभी से तैर रहे हैं कि अगले चुनाव से पहले कौन पाला बदल सकता है. हालांकि हरियाणा की सियासत में आप की राजनीति फिट नहीं बैठती है.

पंजाब में आप की जीत का क्या हरिणाया पर पड़ेगा असर?

जात आधारित हरियाणा की सियासत जाट और गैर जाट मतदाताओं में बंटी है. लेकिन सूत्रों का मानना है कि मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पंजाब का प्रयोग दोहराया जा सकता है. भिवानी से संबंध रखनेवाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोई भी मौका खुद को 'माटी का पुत्र' बताना नहीं छोड़ते. नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि पंजाब के नतीजों का राज्य की सियासत पर कोई असर नहीं होगा. उन्होंने कहा, "हरियाणा तीन तरफ दिल्ली से घिरा है."

Punjab Election 2022: किसान आंदोलन के बाद बने राजनीतिक दल का चुनाव में बुरा हाल, सभी सीटों पर जब्त हुई जमानत

हरियाणा की सियासत में आप के लिए जगह नहीं-BJP 

हुड्डा का मानना है कि हरियाणा में आप के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि सभी राज्यों की परिस्थिति अलग है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनकर भी पंजाब में आप की जीत को महत्वपूर्ण नहीं मानते. उन्होंने कहा, "बुनियादी तौर पर. कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की हार हुई है. मतदाताओं ने दोनों पार्टियों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने खाली जगह को भरा है. जीत के लिए यही काफी है. केजरीवाल खुद को कितना भी हरियाणवी के तौर पर प्रचारित करें, आप का हरियाणा में जनाधार नहीं है." 

Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस की हार पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू- 'जो बोएंगे, वही काटेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget