एक्सप्लोरर

Punjab Election Results 2022: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी से की यह अपील

Punjab Election Results 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया.

Punjab Election Results 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) को सौंपा. हालांकि राज्यपाल ने उनसे आग्रह किया है कि वह नई सरकार का गठन होने तक कार्यवाहक सीएम का पद संभालते रहें. वहीं इस्तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी से एक अपील भी की है. 

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है. उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक काम करने के लिए कहा. मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं.

उन्होंने कहा कि हम पंजाब के लोगों की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे. हम अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे और उनके बीच रहेंगे. मैं नई सरकार से पिछले 111 दिनों में जन कल्याणकारी परियोजनाओं और योजनाओं को जारी रखने का अनुरोध करता हूं.

चरणजीत सिंह चन्नी के इस्तीफा देने के बाद अब राज्यपाल आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने का न्योता भेजेंगे. बता दें आप ने चुनाव से पहले ही भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया था.

पंजाब में कांग्रेस की हुई करारी हार
बता दें पंजाब विधानसभा चुनाव में गुरुवार को चरणजीत सिंह चन्नी और उनके आधे से अधिक मंत्री हार गये. वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है. आप ने विधानसभा की 117 सीटों में 92 पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है.

चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर जिला स्थित चमकोर साहिब और बरनाला में बहादुर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों सीटों पर वह आप उम्मीदवारों से हार गये. चरणजीत सिंह चन्नी, चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक थे. पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह के हटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़ें:

Punjab Election 2022: पंजाब फतह करने के बाद अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे भगवंत मान, आज दिल्ली में जीत की देंगे बधाई

Punjab Election Result: पंजाब में बड़ी जीत के बाद आज चंडीगढ़ में हो सकती है AAP विधायक दल की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget