एक्सप्लोरर

Jalandhar Bypoll: चुनाव नजदीक आते ही बागी हुए नेताओं के सुर, पंजाब कांग्रेस ने पूर्व विधायक Sushil Kumar को पार्टी से निकाला

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस ने जालंधर पश्चिम से पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को पार्टी से निकाल दिया है. ट्विटर पर आधिकारिक आदेश के साथ ये जानकारी साझा की गई है.

Punjab News: जालंधर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस में बागी सुर तेज होने लगे हैं. शायद इसी के चलते बुधवार को पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) ने जालंधर पश्चिम से पूर्व विधायक सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को पार्टी से निकाल दिया है. पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी साझा करते हुए कहा गया, 'सुशील रिंकू को पार्टी विरोधी कार्रवाई के लिए निष्कासित किया गया है.' अब चर्चा है कि सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो सकते हैं. 

AAP में हो सकते हैं शामिल

एबीपी न्यूज की सहयोगी वेबसाइट एबीपी सांझा के सूत्रों के मुताबिक, जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने स्तर पर सर्वे कर लिया है. इस सर्वे के बाद पार्टी ने जालंधर वेस्ट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है. पूर्व विधायक रिंकू ने पार्टी के कई नेताओं के साथ बैठक भी की है. सूत्रों का कहना है कि अगर सुशील रिंकू पार्टी में शामिल होते हैं तो उनका टिकट पक्का हो सकता है. क्योंकि पूर्व विधायक की जालंधर वेस्ट के अनुसूचित जाति समुदाय में अच्छी पकड़ है. और संगरूर की तरह जालंधर में भी आम आदमी पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. वह आरक्षित सीट पर पूर्व विधायक सुशील रिंकू की एससी समुदाय में अच्छी पकड़ का फायदा उठाना चाहती हैं.

AAP के लिए बड़ी परीक्षा

दरअसल, जालंधर लोकसभा उपचुनाव सत्तारूढ़ AAP के एक बड़ी परीक्षा है. यह उपचुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब वारिस पंजाब दे के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह फरार है और लाख कोशिशों के बाद भी पंजाब पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है. इसी के चलते सत्तारूढ़ दल पर राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं और विपक्ष भी आलोचना करने का मौका नहीं छोड़ रहा है. बता दें कि जालंधर में उपचुनाव की तारीख का ऐलान बुधवार को किया गया. अमृतपाल सिंह 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बचकर भाग निकला था. कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Vading) ने अमृतपाल के भागने के मद्देनजर आप सरकार की आलोचना की थी और पुलिस कार्रवाई को विफल बताया था. 

कांग्रेस से संतोख चौधरी मैदान में 

पंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं, जिनमें से सात कांग्रेस के पास जबकि बीजेपी और शिअद के खाते में दो-दो सीट हैं. शिअद (अमृतसर) के पास एक सीट है जबकि जालंधर सीट रिक्त है. कांग्रेस ने इस सीट से संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है, हालांकि अन्य दलों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. उपचुनाव जीतना आम आदमी पार्टी के लिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि वह पिछले साल संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार गई थी. इस सीट से राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद थे. उपचुनाव में संगरूर सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की थी. भगवंत मान (Bhagwant Mann) के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी.

ये भी पढ़ें:-

Punjab: पंजाब के 4 शहरों में 'सीएम दी योगशाला' की शुरुआत, अरविंद केजरीवाल बोले- 'धीरे-धीरे हर जिले में होगी शुरू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget