एक्सप्लोरर

CM भगवंत मान ने पत्नी संग तख्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका मत्था, कहा- पंजाब में भाईचारा बरकरार रहे

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केसगढ़ साहिब में मत्था टेकने के बाद कहा कि पंजाब में आनंद मैरिज एक्ट को ठीक से लागू किया जाएगा क्योंकि इस कानून के बारे में बहुत कम जागरूकता है.

CM Bhagwant Mann Visits Takht Sri Kesgarh: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) के साथ गुरुपर्व के मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब में मत्था टेका. इस दौरान उन्होंने गुरु के चरणों में प्रार्थना की कि पंजाब में एकता और भाईचारा बना रहे. इसके से आनंद मैरिज एक्ट को लेकर भी बात की. सीएम मान ने घोषणा करते हुए कहा कि सिखों के लिए मैरिज रजिस्ट्रार के साथ अपने विवाह को पंजीकृत करने के लिए अधिनियमित आनंद विवाह अधिनियम, 2016 को राज्य में ठीक से लागू किया जाएगा.

आनंद मैरिज एक्ट के बारे में कम जागरूकता- सीएम

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में इस कानून के बारे में बहुत कम जागरूकता है. उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली और तमिलनाडु सहित 22 राज्यों ने पहले ही इस अधिनियम को लागू कर दिया था, लेकिन पंजाब में छह साल पहले अधिसूचना जारी होने के बावजूद इसे ठीक से लागू नहीं किया गया था. सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार जनता और सरकारी अधिकारियों के बीच अधिनियम के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कदम उठाएगी ताकि लोग इस विकल्प का उपयोग कर सकें.  सीएम मान ने कहा कि आनंद मैरिज एक्ट को हम पूरी तरह से लागू कर रहे हैं, जिसकी मांग सिख समुदाय द्वारा लंबे समय से की जा रही है. अब सिख संगत अधिनियम के तहत अपनी शादियों का पंजीकरण करा सकेगी.

पंजाब में एकता और भाईचारा बना रहे- सीएम

वहीं सीएम भगवंत मान ने गुरुपर्व के इस मौके पर ट्वीट कर लिखा, "दुनिया भर में पूजे जाने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने का शुभ मुहूर्त था. गुरु के चरणों में प्रार्थना की...पंजाब में एकता और भाईचारा बना रहे...गुरु साहिब सभी के दिल में खुशियां और स्वास्थ्य बनाए रखें...इसके साथ ही सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत ने ट्वीट कर लिखा, "जग जुग अटल, अकाल पुरख साहिब ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर तख्त केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में नमन किया और पंजाब की समृद्धि के लिए प्रार्थना की."

Punjab: ज्ञानी हरप्रीत सिंह बोले- सोशल मीडिया पर सिखों के खिलाफ दुष्प्रचार बंद हो, सरकार लगाम लगाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget