एक्सप्लोरर

Mohalla Clinic: पंजाब को मिली 30 नए मोहल्ला क्लीनिक की सौगात, CM भगवंत मान बोले- 'कुछ नेता राज्य में...'

Punjab Mohalla Clinic: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले की सरकारों ने कभी भी लोगों के बारे में चिंता नहीं की. उन्होंने हमेशा अपने परिवार और निजी स्वार्थों के लिए काम किया.

Punjab Mohalla Clinic News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (23 सितंबर) को 30 नए 'आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक' का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति, प्रगति और समृद्धि से जलने वाले लोग राज्य के विकास को पटरी से उतारने के लिए उनके खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं. उनका कहना है कि वह राज्य की भलाई और यहां के लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं.

सीएम ने आरोप लगाया, "कुछ नेता राज्य में विकास को हजम नहीं कर पा रहे हैं और उनके खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं. इस तरह की घटिया रणनीति उन्हें लोगों की सेवा करने से नहीं रोक पाएगी. वह राज्य के विकास के लिए काम करते रहेंगे. मेरे पहले की सरकारों ने कभी भी राज्य या इसके लोगों के बारे में चिंता नहीं की. उन्होंने हमेशा राज्य के लिए काम करने के बजाय अपने परिवार और निजी स्वार्थों के लिए काम किया."

सीएम ने सुखबीर सिंह बादल पर साधा निशाना
पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भगवंत मान ने आरोप लगाया, "इन नेताओं ने भारी संपत्ति इकट्ठा करने और महल बनाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया. इनके महलों की दीवारें ऊंची थीं और दरवाजे आम तौर पर लोगों के लिए बंद रहते थे. ये नेता लोगों की पहुंच से दूर बने रहे, जिसके कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने दावा किया कि इन नेताओं का रवैया पंजाब और उनके लोगों के लिए हानिकारक साबित हुआ है."

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि सत्ता में रहने के बावजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य की बुनियादी चीजों से अनजान थे. मुख्यमंत्री ने दावा किया, "सुखबीर को कद्दू और लौकी के बीच अंतर भी नहीं पता. ऐसे नेताओं ने कई सालों तक जनता को बेवकूफ बनाया, लेकिन अब आम आदमी ने अपनी ही पार्टी को वोट देकर सत्ता में भेज दिया है."

यह भी पढ़ें: ‘मुख्यमंत्री बनने की मांग की तो...', कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने की खबरों के बीच CM सैनी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget