एक्सप्लोरर

Punab Election 2022: मोरिंडा की रैली में सीएम चन्नी ने केजरीवाल को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- कोरोना के जैसे हैं दिल्ली वाले

Punab Assembly Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) ने आज मोरिंडा (Morinda) की रैली में आंगनवाड़ी वर्करों को सौगात दी.

Punab Assembly Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) ने आज मोरिंडा (Morinda) की रैली में शामिल हुए. आंगनवाड़ी वर्करों (Anganwadi Workers) के लिए आयोजित रैली में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन होता हुआ नजर नहीं आया. महिलाओं की बड़ी संख्या को रैली में शामिल होने के लिए बुलाया गया था. लेकिन रैली में समाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया. मुंह पर मास्क लगाना भी किसी ने जरूरी नहीं समझा. चन्नी ने रैली में अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित बयान दिया.

रैली में कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन

कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन ना केवल आम लोग करते नजर आए बल्कि स्टेज पर बैठे हुए नेताओं ने भी परवाह नहीं की. आज मौसम भी काफी बदला हुआ नजर आया. थोड़ी थोड़ी देर पर बूंदाबांदी होती रही लेकिन आम लोगों के लिए बारिश से बचने का प्रबंध नदारद दिखाई दिया. रैली में आई महिलाओं ने सिर पर कुर्सियां रखकर बारिश से बचाव किया. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रैली में पहुंचे तो उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ नहीं दिखाई दिया. रैली में आए सीएम ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया. मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने आंगनवाड़ी वर्करों को बड़ी सौगात दी. उन्होंने आंगनवाड़ी वर्करों के मानदेय में इजाफे का एलान किया.

आंगनवाड़ी वर्करों को सीएम ने दिया तोहफा

उन्होंने वादा किया कि हर 1 जनवरी को 250 रुपए आंगनवाड़ी वर्कर और मिनी आंगनवाड़ी वर्कर का मानदेय बढ़ेगा और बाकी वर्कर का 500 रुपए. इसके लिए नोटिफक्शन जारी हो गया है. आंगनवाड़ी वर्कर को 4050 के बजाए 5100, मिनी आंगनवाड़ी वर्कर को 5300 की जगह 6300 मिलेंगे.

चन्नी ने रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि आज ही मेरी केजरीवाल से बात हुई है. मैंने उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले भी कोरोना जैसे ही हैं और हमको पंजाब में करोना नहीं लाना है. आज दिल्ली के पैसे से पंजाब में पोस्टर लग रहे हैं अगर इनकी सरकार पंजाब में आ गई तो दिल्ली, महाराष्ट्र में पंजाब के पैसे से पोस्टर लगेंगे. उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते हमारा पैसा पंजाब से बाहर जाए. रैली में चन्नी कोविड-19 पर लोगों को समझाते नजर आए लेकिन खुद ध्यान नहीं दिया.

Corona के बढ़ते मामलों के बीच क्या मुंबई में लगेगा Lockdown? मेयर ने कही ये बड़ी बात

Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू-कश्मीर में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, अगले 48 घंटों में हो सकती है भारी बर्फबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget