एक्सप्लोरर

Gurugram Railway Station: 300 करोड़ की लागत से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, PM मोदी ने किया शिलान्यास

Gurugram Railway Station: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुरुग्राम का रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक बनने जा रहा है. सोमवार को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के जरिए रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया.

Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के रेलवे स्टेशनों का व्यापक कायाकल्प करते हुए उन्हें आधुनिक टच दिया जा रहा है. योजना के तहत गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का करीब 300 करोड़ की लागत से कायाकल्प होने जा रहा है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया.

इसके अलावा पीएम मोदी ने देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास सहित गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला उपस्थित रहे. 

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में रेलवे विकास को नई गति दी जा रही है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में 20 हजार करोड़ रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है. वहीं केंद्र सरकार के टेंपरेरी बजट में भी रेल विकास के लिए 2 हजार 750 करोड़ का तोहफा हरियाणा राज्य को मिला है.

राव इंद्रजीत ने कहा कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना में एक नए मुख्य स्टेशन भवन (ग्राउंड प्लस आठ मंजिला) और एक छत के साथ एक छत प्लाजा/एयर कॉनकोर्स का निर्माण किया जाएगा.

नए भवन में होंगी विभिन्न सुविधाएं

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस 8 मंजिला नए भवन में एक मंजिल पर अत्याधुनिक हाल में यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं होंगी. वहीं चार मंजिल को कमर्शियल रूप में इस्तेमाल में लाया जाएगा, जिसमें कैफेटेरिया जैसी सुविधा मिलेगी. इसके अतिरिक्त तीन मंजिल रेलवे के इस्तेमाल में लायी जाएंगी.

पार्किंग की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मुख्य स्टेशन भवन के आगमन प्लाजा की ओर एक समर्पित मल्टी लेवल कार पार्किंग (बेसमेंट, स्टिल्ट व चार मंजिल) की योजना बनाई गई है. इसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ एकीकृत सुरक्षा प्रणालियां भी शामिल हैं. इसके साथ ही राजेंद्रा पार्क की ओर सीमेंट शेड को हटाने का काम सहित अन्य विकास कार्य शामिल है.

विधायक सुधीर सिंगला ने क्या कहा?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान रखने वाले गुरुग्राम शहर के रेलवे स्टेशन को कायापलट करने के लिए चुनकर गुरुग्राम को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिला हरियाणा के साथ साथ रेलवे के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्टेशन है. ऐसे में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से गुरुग्राम के लाखों लोगों निश्चित रूप से बढ़ा लाभ मिलने जा रहा है.

इस अवसर पर पूर्व विधायक बिमला चौधरी, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अमित गोयल, डा. डीपी गोयल, नवीन गोयल, रेलवे के मेंबर (रेवेन्यू) प्रवीण कुमार, मेंबर (बीडी) आरके कश्यप, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर डीके सिंह, सीनियर डीजीएम पारस चंद्र, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव सहित आसपास के क्षेत्र से आए अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज करेंगे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन नवीनीकरण योजना का शिलान्यास, जानें- इस पर कितना आएगा खर्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget