एक्सप्लोरर

'...तो इसके बाद पूरे परिवार को मार डालेंगे', नफे सिंह राठी के भतीजे को हमलावरों ने दी थी धमकी

Nafe Singh Rathee Murder: इनेलो की हरियाणा इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी हत्याकांड में उनके साथ कार में मौजूद भतीजे ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे हमलावरों ने धमकी देते हुए फायरिंग की.

Haryana News: नफे सिंह राठी हत्याकांड में उनके भतीजे राकेश ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस शिकायत को दी प्राथमिकी के अनुसार, इनेलो की हरियाणा इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी की एसयूवी में गोली मारकर हत्या करने वाले हमलावरों ने वाहन चला रहे उनके भतीजे राकेश से कहा था कि वे उसकी जान इसलिए बख्श रहे हैं ताकि वे अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दे सके.

शिकायतकर्ता राकेश ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी चला रहा था और राठी उसके बगल में ही बैठा था. राकेश ने बताया कि वे रविवार शाम को बहादुरगढ़ लौट रहे थे. उसी दौरान ये हादसा हुआ.एफआईआर के मुताबिक, राकेश ने कहा कि उन्होंने देखा कि एक सफेद रंग की कार उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थी. गाड़ी तेज करने की कोशिश की तो बराही रेलवे क्रॉसिंग बंद मिली और गाड़ी रोक दी.

हमलावरों ने पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की दी थी धमकी

राकेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अचानक पांच हमलावर कार से बाहर आए और चिल्लाते हुए कहा कि उन्हें सतीश, कर्मबीर राठी, रमेश राठी और नरेश कौशिक से दुश्मनी के लिए सबक सिखाओ और उन्होंने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

एफआईआर के मुताबिक, हमलावरों में से एक कार की विंडो पर आया और राकेश से कहा कि अगर वे नरेश कौशिक, करमबीर राठी, रमेश राठी, सतीश राठी, गौरव राठी, राहुल के खिलाफ अदालत में जाते हैं तो इसके बाद पूरे परिवार को मार डालेंगे.

राठी की हत्या मामले में सोमवार को पूर्व बीजेपी विधायक नरेश कौशिक समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया. मामले में पांच अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने उनके एसयूवी पर गोलियों से हमला कर दिया, जिसमें नफे सिंह राठी और एक अन्य इनेलो कार्यकर्ता की मौत हो गई. वहीं मामले में राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने सीबीआई को जांच सौंपी है. 

इसे भी पढ़ें: Nafe Singh Rathee: CBI करेगी नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने किया ऐलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget