एक्सप्लोरर

Babbar Khalsa: पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, बब्बर खालसा के दो आतंकी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Babbar Khalsa Terrorists Arrested: पंजाब पुलिस ने जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है, उन दोनों पर यूएपीए के तहत मामले दर्ज हैं. पुलिस ने पाकिस्तान से स्मगल किए गए चार पिस्तौल भी रिकवर किए.

पंजाब पुलिस ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. मोहाली में बब्बर खालसा इंटरनेशल के दो आतंकियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. एक को गोली लगी है. गिरफ्तार आतंकवादियों में करण गुजरपुरिया जिस पर दो यूएपीए के मामले दर्ज हैं. दूसरा शरणप्रीत उर्फ सनी है जिसके खिलाफ भी यूएपीए के दो मामले दर्ज हैं. शरणप्रीत को गोली लगी है. इन्होंने पाकिस्तान से 16 पिस्तौल स्मगल किए थे जिसमें से चार आज रिकवर हुए हैं.

मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने कहा, ''हमने ड्रोन के जरिए सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की आपूर्ति के मामले में अक्टूबर में एफआईआर दर्ज की थी. इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मामले की जांच के दौरान कल हमने अमृतसर से दो लोगों को गिरफ्तार किया.'' जिनके नाम करण उर्फ ​​गुज्जर पुरिया और विशालजीत सिंह हैं. मोहाली पुलिस और बटाला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हमें अमृतसर से गिरफ्तार आरोपियों के एक साथी के बारे में जानकारी मिली. उसने पुलिस से भागने की कोशिश की और मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया."

बब्बर खालसा इंटरनेशनल को जानें?

बब्बर खालसा इंटरनेशल भारत में बैन है. इसका गठन 13 अप्रैल 1978 को हुआ था. कई झड़पों के बाद अमृसतर में इसका गठन किया गया था. इस झड़प में दो पक्ष अखंड कीर्तनी जत्था और निरंकारी जो आपस में विरोधी थे, शामिल थे. इस संगठन का हेडक्वार्टर पाकिस्तान के लाहौर में है. इस संगठन को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का संरक्षण हासिल है और उसी के संरक्षण में ये ऑपरेट होता है. भारत की सिक्योरिटी एजेंसियों की मानें तो मौजूदा समय में इस संगठन को 69 साल का वाधवा सिंह लीड कर रहा है. इस संगठन को सबसे पुराने खालिस्तान समर्थक समूहों में से एक माना जाता है. पिछले कुछ सालों में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इस संगठन का विस्तार हुआ है.

Ludhiana Jail: लुधियाना की जेल में हुई बर्थडे पार्टी, सामने आया वीडियो, मामला दर्ज, जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget