एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में AAP ने खड़ा किया सबसे बड़ा संगठन! केजरीवाल बोले- 'BJP का सफाया हम ही करेंगे'

Lok Sabha Elections: अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और अडाणी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सबका साथ सबका विकास की बात करते थे, अब ये वन नेशन वन फ्रेंड की राह पर चल रहे हैं.

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में सर्कल इंचार्जों के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक एवं दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार जमकर हमला बोला. इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और वर्कर पहुंचे, जिन्हें सीएम केजरीवाल ने संबोधित किया. इस दौरान सीएम ने कहा, लोग सरकार से तंग आकर हरियाणा में अब बदलाव चाहते हैं. हरियाणा में हर बूथ पर 10-10 लोगों की कमेटी बनेगी. पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के 2 लाख पदाधिकारी 15 अक्टूबर तक बन जाएंगे. जिसके पास इतना बड़ा संगठन होगा, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा पाएगी.

'बीजेपी का सफाया आप करेगी'

वहीं अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, ये ठीक राजनीति करते तो हमें राजनीति में आने की जरूरत नहीं पड़ती. मैंने अन्ना को कहा था कि राजनीति गंदगी है तो हमें झाड़ू उठानी होगी. भाजपा का सफाया देश में एक दिन आम आदमी पार्टी ही करेगी. सीएम ने आगे बोला कि, वन नेशन वन इलेक्शन से आम जनता को क्या मिलेगा? हमें वन नेशन वन एजुकेशन चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी और अडाणी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये सबका साथ सबका विकास की बात करते थे, अब ये वन नेशन वन फ्रेंड की राह पर चल रहे हैं.

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

वहीं भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा वाले इसे रैली न समझें, यह तो वॉलंटियर्स की मीटिंग है. उन्होंने दिल्ली और पंजाब में जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है. दोनों राज्यों में बिना बिल के 24 घंटे बिजली आती है. बीजेपी की नीयत अच्छी नहीं है, ये लोग देश को लूट कर खा गए. इनकी फैक्ट्री अब 24 घंटे झोले बनाने का काम करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 लाख और काले धन पर कटाक्ष करते हुए मान ने कहा, हर बात पर जुमला, अब तो चाय बनाने पर भी शक है कि चाय बनानी आती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में BJP को टक्कर देने की तैयारी में AAP, इस खास रणनीति के तहत अब होगी केजरीवाल की एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget