एक्सप्लोरर

Gurugram Viral Video: 'कुर्सियां फेंकी, मुझे मारा...' चाय की दुकान पर 9 रुपये के लिए जमकर तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Gurugram News: गुरुग्राम में चाय की कीमत को लेकर कुछ युवकों ने चाय की दुकान में तोड़फोड़ कर दी. दुकान में तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल हो गया. इस मामले में पालम विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

Gurugram Video Viral: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक चाय बेचने वाले दुकानदार को चाय के पैसे मांगना भारी पड़ गया. जब दुकानदार ने चाय के पूरे पैसे मांगे तो कुछ युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और दुकानदार के साथ मारपीट भी की. दुकानदार ने इसकी शिकायत गुरुग्राम पुलिस को भी दी थी.लेकिन हड़कंप उस वक्त मच गया जब तोड़फोड़ करने वाली सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई. यह सारी घटना 2 मार्च की है. 

चाय की कीमत मांगने पर तोड़फोड़

गुरुग्राम में चाय की कीमत को लेकर कुछ युवकों ने एक चाय की दुकान में तोड़फोड़ कर दी. युवकों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ करने का वीडियो भी वायरल हो गया. इस मामले में पालम विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अब युवकों की तलाश कर रही है. 

चाय के पैसे देने में की आना-कानी

गुरुग्राम के पालम विहार पुलिस थाने के एसएचओ अजयवीर भड़ाना ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के मूल निवासी और चाय की दुकान के कर्मचारी साहिल द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार घटना शनिवार देर शाम पुरानी दिल्ली रोड स्थित चाय की दुकान पर हुई थी. शाम करीब 7:30 बजे जब तीन युवक दुकान पर आए और चाय पीने के बाद उनसे एक चाय के 15 रुपये के हिसाब से 45 मांगे तो उन्होंने कहा कि उन्हें एक चाय के लिए 12 रुपये लेने चाहिए थे लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा पैसे वसूले. कुछ देर बहस करने के बाद उन्होंने पेटीएम से 45 रुपये दिए और धमकी देकर चले गए.

छह युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़ और दुकान वाले के साथ की मारपीट

पुलिस ने बताया कि लगभग आधे घंटे बाद चाय वाले द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वही तीन युवक और उनके साथ तीन अन्य लोग मेरी दुकान पर आए और उनमें से दो ने मुझे धक्का दिया और जब मैं काउंटर पर बैठा था तो मुझे थप्पड़ और मुक्का मारा. उसके बाद सभी लड़कों ने मेरे ऊपर कुर्सियां, स्टूल और अन्य सामान फेंक दिया और सभी लड़कों ने मिलकर दुकान में रखे सामान को उठाकर मेरे ऊपर फेंक दिया और मुझे मारा और बहुत सारा सामान, टेबल, कुर्सियां और अन्य सामान भी तोड़ दिया. और जाते समय उन सभी ने मुझे मारने की कोशिश की. यह पूरी हरकत मेरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज  जिसमें युवक कुर्सियां, स्टूल और अन्य सामान फेंकते हुए साफ नजर आ रहे हैं. पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पालम विहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा), 323 (चोट पहुंचाना), 427 (नुकसान पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. 

पालम विहार पुलिस स्टेशन के SHO अजयबीर भड़ाना ने कहा की हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश ने जुटी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget