एक्सप्लोरर

अच्छी कनेक्टिविटी से पंजाब में सुगम हो रहा सफर

पंजाब सरकार ने 'रंगला पंजाब' पहल के तहत समृद्धि और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं. सड़कों और पुलों के निर्माण से आर्थिक आय में सुधार और जीवन स्तर में सुधार हुआ है.

पंजाब में हर तरफ खुशहाली और समृद्धि का वातावरण हो और लोगों की आर्थिक आय में सुधार हो, यही रंगला पंजाब का उद्देश्य है. 'रंगला पंजाब' के वादे को पूरा करने और पंजाब के लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं.

बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही कनेक्टिविटी के मामले में पंजाब में बड़े स्तर पर कार्य हो रहे हैं. इसका सीधा लाभ पंजाब के नागरिकों को मिल रहा है.

मान सरकार के क्रांतिकारी कदमों से पंजाब में खुशहाली और समृद्धि और नई दास्तान लिखी जा रही है.

कनेक्टेड पंजाब की पहल

पंजाब में लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. चमकती सड़कें अब पंजाब की नई पहचान बन रही हैं. लंबी दूरी की मजबूत सड़कों के निर्माण से पंजाब की औद्योगिक क्रांति को पुनर्जीवन मिला है. इसके साथ ही राज्य के नागरिकों को आवागमन में सुगमता मिल रही है.

पंजाब में बीते वर्ष मान सरकार ने 805 किलोमीटर सड़कों और चार पुलों का निर्माण पूरा किया है. इस कार्य पर 400 करोड़ रुपये का खर्च आया है.

मान सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राजकोष का एक- एक पैसा पंजाब के विकास और यहां के लोगों का जीवन आसान बनाने में खर्च हो.

इसी क्रम में मौजूदा वित्त वर्ष में सड़कों और पुल निर्माण के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

पंजाब में मान सरकार कनेक्टिविटी को प्रोत्साहित करने के लिए तेजी से सड़कों का निर्माण कर रही है. विभिन्न सड़क और पुल परियोजनाओं के निर्माण के लिए मान सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में 2,695 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.

आनंदपुर साहिब में मजबूत होगी कनेक्टिविटी

सिख धर्म के बड़े केंद्र और ऐतिहासिक, आध्यात्मिक महत्व वाले श्री आनंद पुर साहिब में उचित कनेक्टिविटी के अभाव को देखते हुए मान सरकार ने बड़ी पहल की है. इस क्षेत्र ने अच्छी कनेक्टिविटी के लिए मजबूत सड़कों का निर्माण कराने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध है. आनंदपुर साहिब के आसपास मौजूद गांवों में यात्रा में आसानी और उचित कनेक्टिविटी के लिए मान सरकार ने खेड़ा कल्मोट, भल्लाड़ी एवं बेला ध्यानी और अजौली के बिक पुलों के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये के बजट का प्रारंभिक आवंटन किया है. इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: ये फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. हम किसी भी तरह से इस लेख में कही गई सभी बातों और/या इसमें बताए गए/प्रदर्शित विचारों, राय, घोषणाओं आदि की पुष्टि नहीं करते. एबीपी न्यूज़ इसके लिए जिम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं होगा. दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget