एक्सप्लोरर

Gangster Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, शूटरों को दिए थे हथियार

Punjab Police: गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के तीन गुर्गों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने दो शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे.

Punjab News: पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है. एक बार फिर पंजाब पुलिस गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर शिकंजा कसने में कामयाब रही है. पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान यूपी सहारनपुर के रणखंडी गांव निवासी अभिषेक राणा, गांव मैनपुरी मोहाली निवासी अंकित कुमार और लालडू मोहाली निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है.

डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि संगरूर पुलिस की तरफ से हाल ही में गिरफ्तार किए गए 2 शूटरों मंजीत उर्फ गुरी और गुरपाल सिंह को हथियार और रसद मुहैया कराने के आरोप में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. 6 नंवबर को जीरकपुर में हुई मुठभेड़ की घटना के बाद अब तक 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से तीन विदेशी पिस्तौल भी बरामद की गई है. इसके साथ ही डीजीपी ने आगे लिखा कि पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

जीरकपुर मुठभेड़ के बाद एक शूटर की हुई थी गिरफ्तारी
वहीं मामलो के लेकर एसएसपी डॉ. गर्ग का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी 2 शूटरों की गिरफ्तारी के बाद की गई. इन दोनों को गोल्डी बराड़ और साबा यूएसए की तरफ से ट्राईसिटी में आपराधिक वारदात की जिम्मेदारी दी गई थी. जीरकपुर में मुठभेड़ के दौरान शूटर मंजीत उर्फ गुरी की 6 नवंबर को गिरफ्तारी हुई थी. उसका साथी गुरपाल जो मौके से भागने में कामयाब रहा था. जिसे 16 नवंबर को यूपी सहारनपुर के रणखंडी गांव से गिरफ्तार किया गया. उसके बाद से 3 पिस्टल बरामद हुई थी. जांच के दौरान पता चला कि इन दोनों आरोपियों को अभिषेक, अंकित और प्रवीण ने हथियार मुहैया करवाए थे. जिसके बाद अब तीनों को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें: Punjab Stubble Burning: किसानों का एलान- नहीं भरेंगे पराली जलाने पर लगा जुर्माना, वापस करवाएंगे पंजाब सरकार का फरमान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल

वीडियोज

Khabar Gawah Hai: BMC चुनाव का महासंग्राम... किसकी जीत किसकी हार? | BMC Elections 2026 | Ajit Pawar
Udne Ki Aasha: Car पर अंडे और टूटा कांच, क्या Salaee को पहले ही हो गया था खतरे का एहसास? (13.01.2026)
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Bangladesh Violence | Bihar Crime | KGMU | BMC Elctions 2026
PAN, Aadhaar, Live Selfie: Crypto Trading का नया Rulebook | Paisa Live
Bihar News: सवाल पूछते ही बिफरे Lalu दल के सांसद, Yadav समाज को दे दीं गंदी गालियां |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
Dhurandhar Vs The Raja Saab: 'धुरंधर' या 'द राजा साब', बॉक्स ऑफिस पर किसका कब्जा? देखें मंगलवार कलेक्शन
'धुरंधर' या 'द राजा साब', बॉक्स ऑफिस पर किसका कब्जा? देखें मंगलवार कलेक्शन
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह, बोली अपना धर्म अपने पास रखो, इस पर चलने से मैं कर्जदार हुई- वीडियो वायरल
हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह, बोली अपना धर्म अपने पास रखो, इस पर चलने से मैं कर्जदार हुई
गाय और भैंस के मांस में क्या होता है अंतर, जांच में कैसे पता चलता है डिफरेंस?
गाय और भैंस के मांस में क्या होता है अंतर, जांच में कैसे पता चलता है डिफरेंस?
Embed widget