एक्सप्लोरर

गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर, इस बार कितने दिनों की मिली फरलो?

Gurmeet Ram Rahim parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस बार 21 दिनों की फरलो पर जेल से बाहर आए हैं. वह बागपत बरनावा आश्रम में यह समय बिताएंगे.

Gurmeet Ram Rahim Parole News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से फरलो पर जेल से बाहर आ गए हैं. इस बार वह 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आए हैं. फरलो पर बाहर आने के लिए उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लगभग 6:30 बजे पुलिस की सुरक्षा में जेल से बाहर निकाला गया. वह पेरोल का समय उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में बिताएंगे.

विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम जेल से बाहर 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इससे पहले छह बार पहले भी फरलो पर जेल से आ चुके हैं. आज उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागपत के बरनावा आश्रम में लाया गया. गुरमीत राम रहीम के जेल से बाहर आने की घटना को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

डेरा के अनुयायियों में खुशी की लहर 

रोहतक की सुनारिया जेल से 7वीं बार 21 दिन की फरलो पर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के बाहर आते ही उनके अनुयायियों में खुशी की लहर है. बाबा राम रहीम सुनारिया जेल से सीधे बरनावा आश्रम पहुंचे हैं, जहां कई दिन से सफाई का काम चल रहा था. 

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के आरोप में आजीवन कारावास काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की फरलो 17 जून 2022 को मिली थी. उस दौरान भी वह बरनावा आश्रम में रहा था. 18 जुलाई 2022 को वह सुनारिया जेल चला गया. उसके बाद 15 अक्टूबर को दूसरी बार, 21 जनवरी 2023 को तीसरी बार, तीन मार्च को चौथी बार, 20 अगस्त को पांचवीं बार और 13 दिसंबर को छठी बार सुनारिया जेल से बाहर आया था. 

15 अगस्त को है जन्मदिन

दरअसल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह का 15 अगस्त को जन्मदिन है. वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुयायियों के साथ इस बार जन्मदिन मना सकता है.

बरनावा आश्रम पर बढ़ाई गई सुरक्षा 

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बीजेपी सरकार के पूर्व पैरोल के आचरण को देखते हुए  फरलो देने के आदेश दिए थे. बिनौली थाना इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है. वह आश्रम बरनावा पहुंच गए हैं. पुलिस ने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. 

(राजीव कौशिक की रिपोर्ट)

हरियाणा में अब सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर, CM सैनी ने किया हर घर हर गृहिणी पोर्टल लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget