एक्सप्लोरर

Punjab: होली से पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान का तोहफा, 2487  युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले भगवंत मान ने युवाओं को बड़ी सौगात दी है. सीएम मान ने अलग-अलग विभाग में हजारों युवाओं को नौकरियां दी हैं.

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने संगरुर में गुरुवार को 2,487  युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर सीएम मान ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान उनकी सरकार ने लगभग 43,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं. सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार ने मार्च 2022 को कार्यभार संभाला है और तब से राज्य में कई लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है. 

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मान ने बताया कि किन विभागों में कितनी नियुक्तियां की गई हैं. सीएम मान ने कहा कि कुल 1,750 लोगों  को गृह विभाग में नौकरी दी गई है जबकि सामाजिक सुरक्षा विभाग में 205, महिला एवं बाल विकास में 39, राजस्व में 39, उत्पाद शुल्क में 60, स्थानीय निकाय विभाग में 421, सहयोग में चार और तकनीकी शिक्षा विभाग में आठ लोगों को नियुक्त किया गया है. सीएम मान ने  नियुक्त हुए युवाओं से कहा कि पंजाब सरकार के बड़े परिवार का हिस्सा बनने पर आप सभी को बधाई. आने वाले दिनों में इसी तरह युवाओं को और भी सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. जिससे खुशियां और तरक्की का दीपक सबके घरों में रोशनी लाएगा.

पिछली सरकारों पर सीएम मान का निशाना
सीएम मान ने इस दौरान पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गलत तरीकों, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आधार पर नौकरियां दी जाती थीं.  मान ने साथ ही कहा कि अगर दो वर्षों में 43 हजार नौकरियां दी सकती हैं तो फिर बीते 75 वर्षों में क्यों नहीं दी गईं. सीएम मान ने कहा कि उन्होंने व्यवस्था को बदलने का अभियान शुरू किया और वह यह सुनिश्चित करेंगे कि युवा राज्य के विकास में सक्रिय साझेदार बन सकें. 

आगे और युवाओं को दी जाएंगी नौकरियां
सीएम मान ने बाद में कार्यक्रम की तस्वीर शेयर करते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''आज संगरूर में विभिन्न विभागों में 2487 युवा लड़के और लड़कियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. सभी को लगन से सेवा करने के लिए शुभकामनाएं. हमने 2 साल में युवाओं को 42,924 नौकरियां दी हैं. हम पंजाबियों से किया हर वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. नौकरियां देने का ये सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा.''

ये भी पढ़ें- Gurugram Viral Video: 'कुर्सियां फेंकी, मुझे मारा...' चाय की दुकान पर 9 रुपये के लिए जमकर तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget