एक्सप्लोरर

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के मंत्री ने नवजोत सिद्धू पर बोला हमला, पार्टी में फूट बढ़ाने का लगाया आरोप

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह और बढ़ गई है. चन्नी सरकार के मंत्री ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के नेताओं के बीच छिड़ी कलह और बढ़ती जा रही है. चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) सरकार के मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को निशाने पर लिया है. गुरजीत सिंह का आरोप है कि नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से पार्टी के बीच फूट बढ़ती जा रही है. गुरजीत सिंह का कहना है सिद्धू पुराने कांग्रेसियों पर सवाल खड़े करके पार्टी में फूट पैदा कर रहे हैं.

गुरजीत सिंह ने कहा कि सिद्धू को पुराने कांग्रेसियों पर बोलते हुए अपनी भाषा का खयाल रखना चाहिए. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के सिपाहियों पर बोलते हुए सिद्धू को अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए. आपने सीएम बनने के लिए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है. आपका मकसद सिर्फ कुर्सी हासिल करना है. मैं तो एक पार्टी में बना रहा हूं. मैं सिद्धू की तरह नहीं हूं जिसने कुर्सी हासिल करने के लिए पार्टी को बदला हो.''

गुरजीत सिंह ने अपने बयान में आगे कहा, ''आपका जाना ही पार्टी के लिए बेहतर होगा. आपने कांग्रेस में आकर उसमें फूट पैदा की है और भारी नुकसान पहुंचाया है. आप शायद में असली राजनीतिक आकाओं का एजेंडा चला रहे हैं.''

इस वजह से बढ़ रहा है विवाद

नवजोत सिंह सिद्धू ने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी. गुरजीत सिंह ने सिद्धू की विचारधारा को लेकर सवाल खड़े किए हैं. गुरजीत सिंह ने कहा, ''आपकी कोई विचारधार नहीं है. राजनीतिक फायदे के लिए आपने पार्टी को बदला है.''

बता दें कि सुल्तानपुर लोधी की सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू ने नवजीत सिंह का समर्थन किया है. इस सीट पर राणा के बेटे प्रताप सिंह की भी नज़र है. इसी वजह से दोनों नेताओं के बीच विवाद बढ़ता नज़र आ रहा है. 

Punjab News: पंजाब में बेअदबी पर जमकर बवाल, बड़ा सवाल- क्या चुनाव से पहले माहौल खराब करने की साजिश? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget