एक्सप्लोरर

अमृतपाल सिंह आज लेंगे सांसद पद की शपथ, पुलिस के कड़े पहरे में पहुंचेंगे संसद, 4 दिन की मिली है पैरोल

Amritpal Singh News: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह आज सांसद पद की शपथ लेने वाले हैं. अमृतपाल सिंह को विमान से असम से दिल्ली लाया जाएगा. कई शर्तों के साथ उन्हें 4 दिन की पैरोल दी गई है.

Amritpal Singh Latest News: वारिस पंजाब दे के चीफ और खडूर साहिब सीट से चुनाव जीतने वाले अमृतपाल सिंह शुक्रवार को सांसद पद की शपथ लेने वाले हैं. उन्हें चार दिन की पैरोल दी गई है. 1 साल 2 महीने 12 दिन के बाद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आ रहे हैं. शपथ ग्रहण के बाद अमृतपाल सिंह को वापस जेल भेज दिया जाएगा. सूत्रों ने अनुसार, 31 वर्षीय अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए विमान से असम से दिल्ली लाया जाएगा और उनकी 4 दिन की पैरोल अवधि आज 5 जुलाई से शुरू होगी.

पैरोल के दौरान अमृतपाल सिंह को अपने परिवार से मिलने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें नई दिल्ली के 'न्यायिक क्षेत्राधिकार' से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पंजाब में अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी पैरोल आदेश में निर्धारित शर्तों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रहने के दौरान न तो अमृतपाल सिंह और न ही उनके रिश्तेदार या परिवार के सदस्य मीडिया के किसी भी रूप में बयान दे सकते हैं. उन्हें पिछले साल 23 अप्रैल को अमृतसर सिंह से गिरफ्तार किया गया था.

अमृतपाल सिंह पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा
अमृतपाल सिंह के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के संबंध में आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), अमृतसर (ग्रामीण) की ओर से जितनी उचित समझी जाएगी, उनके साथ उतनी संख्या में पुलिस कर्मी रहेंगे. इसमें कहा गया है कि ये कर्मी जेल से उसकी अस्थायी रिहाई की तारीख और समय से लेकर उसके हिरासत की अवधि जारी रखने के लिए वापस जेल लौटने तक उसके साथ रहेंगे.

आदेश में कहा गया कि उस समयावधि के दौरान, जब अमृतपाल सिंह संसद भवन परिसर में उपस्थित होंगे, उनके साथ उतनी संख्या में पुलिस कर्मी या अन्य सुरक्षा कर्मी रहेंगे, जितनी लोकसभा के महासचिव द्वारा अनुमति दी गई हो. इसमें कहा गया है कि जिस अवधि के दौरान अमृतपाल सिंह के संसद परिसर में रहने की आवश्यकता नहीं होगी, उन्हें नई दिल्ली में ऐसे स्थान पर रखा जाएगा, जिसे एसएसपी, अमृतसर (ग्रामीण) विभिन्न सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त समझें.

अमृतपाल सिंह के 9 साथी भी डिब्रूगढ़ जेल हैं बंद
अमृतसर में अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह को चार दिन की पैरोल दी गई है ताकि वह लोकसभा सदस्य की शपथ ले सकें. अमृतपाल सिंह, वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख हैं. उन्हें उनके नौ सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में बंद किया गया है. अमृतपाल सिंह को पिछले साल 23 अप्रैल को मोगा के रोडे गांव में अजनाला हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें: 'अगर दुष्यंत चौटाला भरोसा दिलाएं कि...', राज्यसभा उपचुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget