एक्सप्लोरर

NCRB Report: दिल्ली के बाद हरियाणा में तेजी से बढ़े महिलाओं पर अत्याचार के मामले, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ हो रहे अपराधों ने भी बढ़ाई चिंता

NCRB Report: हरियाणा में क्राइम तेजी से बढ़ रहा है. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी तेजी से हुई है. दिल्ली के बाद अपराध के मामले में हरियाणा दूसरे नंबर पर आ गया है.

Haryana News: देश की राजधानी दिल्ली के बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. प्रदेश महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी से दूसरे नंबर पर पहुंच गया. यही नहीं अपराध के मामले दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है. क्योंकि केस दर्ज होने के बाद भी आरोप पत्र दाखिल करने में लचर कानून-व्यवस्था की वजह से हरियाणा तीसरे पायदान पर पहुंच गया है. हरियाणा ने इस साल डकैती के मामले में यूपी और दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है. अपहरण के केस भी प्रदेश में बढ़े हैं.

NCRB के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता 
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की साल 2022 की रिपोर्ट प्रदेश में आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता खड़ी करने वाली है. एनसीआरबी की रिपोर्ट की मानें तो साल 2022 में प्रदेश में 2.43 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं. जो साल 2021 से 17.6 फीसदी ज्यादा है. वहीं प्रदेश में बच्चों के खिलाफ अपराधों में 7.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. प्रदेश में साल 2022 में 6,138 मामले दर्ज किए गए, जो साल 2021 में 5,700 और 2020 में 4,338 थे. हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में महज 2,494 केस दर्ज हुए हैं. हरियाणा में पॉक्सो एक्ट के तहत 1,272 बच्चियों के यौन शोषण के मामले भी दर्ज हुए हैं, इसके अलावा 68 लड़कों को भी शोषण का शिकार बनाया गया है.

आरोप पत्र दाखिल करने की दर भी दयनीय
हरियाणा में महिलाओं से दुष्कर्म और बच्चों के खिलाफ अपराध के 57.2 फीसदी मामलों में अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने की दर भी काफी दयनीय रही है. आरोप पत्र दाखिल करने के मामले में प्रदेश तीसरे नंबर पर आ गया है. बच्चों के खिलाफ अपराधों में आरोप पत्र दाखिल करने की दर साल 2022 में महज 41.6 प्रतिशत रही है. हरियाणा में प्रति 1 लाख पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 118.7 फीसदी रही है जबकि दिल्ली में 144.4 फीसदी दर रही है. प्रदेश में बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में भी 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें: Haryana: खाप के बाद BJP सांसद ने उठाई लव-मैरिज में माता-पिता की मंजूरी की मांग, लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget