एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूंह हिंसा को लेकर अभय चौटाला का बड़ा बयान, ‘दंगों में शामिल होकर बीजेपी की चाल को कामयाब’..

Haryana Clash: नूंह हिसा को लेकर हरियाणा सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. इनेलो विधायक अभय चौटाला ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सांप्रदायिक दंगे करवाना हमेशा ही बीजेपी का एजेंडा रहा है.

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद के जूलूस को रोकने की कोशिश कर रही भीड़ ने कारों को आग के हवाले कर दिया. इलाके में हिंसा आगजनी के बाद पैरामिल्ट्री फोर्स को तैनात किया गया है. जिले में धारा 144 लगाने के साथ-साथ इंटरनेट सेवाएं 2 अगस्त तक के लिए बंद कर दी गई. वहीं अब नूंह हिंसा को लेकर प्रदेश की खट्टर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए बड़े आरोप लगाए है. 

‘सांप्रदायिक दंगे करवाना बीजेपी का एजेंडा’
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने ट्वीट कर लिखा कि नूंह में भड़की हिंसा भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा है, सांप्रदायिक दंगे करवाना हमेशा ही भाजपा का एजेंडा रहा है. दोनों समुदायों से शांति की अपील करता हूं कि दंगों में शामिल होकर भाजपा की चाल को कामयाब न होने दें.

‘घटना को लेकर क्या बोले सीएम खट्टर’
नूंह हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद, स्कूल बंद
नूंह और गुरुग्राम जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है. साथ ही नूंह और फरीदाबाद में 2 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं. वहीं गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और पलवल जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को मंगलवार को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. वहीं इस हिंसा के दौरान 2 होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल भी हो गए. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी प्रशांत पंवार ने मंगलवार सुबह 11 बजे सर्व समाज की बैठक बुलाई है. 

यह भी पढ़ें: Nuh Violence LIVE: नूंह और सोहना में हिंसा के बाद पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, इंटरनेट, स्कूल बंद, एडवाइजरी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget