एक्सप्लोरर

इटावाः भैंस की पूंछ पर लगी चोट को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने हंसिये से काट डाला

इटावा में भैंस को चोट लगने को लेकर हुए विवाद में एक पड़ोसी ने दूसरे को हंसिये से काट डाला. गंभीर हालत में पीड़ित को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है.

इटावा, एबीपी गंगा। इटावा में मामूली विवाद को लेकर एक पड़ोसी ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया. केला व्यापारी पर पड़ोसी ट्रांसपोर्टर पर हमला करने का आरोप है. व्यापारी राकेश ने केले काटने वाले हंसिये से पड़ोसी ट्रांसपोर्टर कैलाश पर हमला कर दिया. हमले की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. फिलहाल, पुलिस ने हमलावर व्यापारी को जेल भेज दिया है. वहीं, घायल पीड़ित को इलाज के लिए सैफई पीजीआई ले जाया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक इटावा के मानिकपुर मोड़ के पास रहने वाले दो पड़ोसियों में विवाद हो गया. जिसके बाद केला व्यापारी राकेश ने पड़ोस में रहने वाले कैलाश के ऊपर ताबड़तोड़ हमले किए. हंसिये से कई वार होने के चलते राकेश को मरणासन्न हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है.

भैंस को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है कि 22 सितंबर की सुबह कैलाश के घर के बाहर बंधी हुई भैंस को पड़ोसी राकेश के ठेले की टक्कर लगी. जिससे कि कैलाश की भैंस की पूंछ पर चोट आ गई. जिसके बाद कैलाश ने राकेश को टोका तो पहले वह मानने को तैयार नहीं हुआ. जब कैलाश ने कहा कि सीसीटीवी में पूरा मामला रिकॉर्ड है तो राकेश आग बबूला हो गया. उसने कैलाश पर हंसिये से कई वार कर दिए.

बेटी बीच में आई तो भी नहीं रुका आरोपी जब राकेश हमले से बचने के लिए भागकर घर पहुंचा तो भी आरोपी नहीं रुका. वह पीछे-पीछे घर भी पहुंच गया. यहां उसने फिर से वार किए. इस दौरान जब बचाने के लिए कैलाश की बेटी बीच में आई तो भी राकेश नहीं रुका. बाद में पड़ोसी कैलाश को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया. उधर, आरोपी राकेश को पुलिस ने हिरसात में लेकर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ेंः

कोरोना वैक्सीनः जल्द आ सकता है पहला स्वदेशी टीका, सीएम योगी ने दी ट्रायल को मंजूरी प्रयागराजः दुर्गा पूजा की इजाजत मांगने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे भक्त, अगले हफ्ते होगी सुनवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget