एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में गणेश विसर्जन के दिन निकलीं झांकियों ने मोहा सभी का मन, सड़कों पर उमड़ा हुजूम

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के दो सालों के बाद नयनाभिराम झांकियों का कारवां पूरे रात चलता रहा. जिसको देखने के लिए लोगों का सड़कों पर हुजूम लगा रहा.

MP News: इंदौर में कोरोना महामारी के दो वर्ष बाद गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी पर झांकियों का कारवां शुक्रवार को इंदौर की सड़कों पर एक बार फिर देखने को मिला. 6 कपड़ा मिलों के साथ खजराना गणेश, नगर निगम, आईडीए और अन्य सामाजिक संगठनों की मिलाकर लगभग 29 झांकियों निकली. इन सभी झांकियों को देखने के लिए इंदौर की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. 

दो सालों से नहीं निकली झांकियां
दरअसल, इंदौर शहर में बंद हो चुकी कपड़ा मिलों के मजदूरों के द्वारा अपने जुनून, जोश और जज्बे की बदौलत अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाला इंदौर का गणेश विसर्जन समारोह आज भी देश और प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. हालांकि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों से यह झांकियों का चल समारोह नहीं निकाला जा सका था, लेकिन इस बार झांकियां निकली भी और अपने नाम के अनुरूप रातभर यह करवा चलता रहा.

MP News: जब बीजेपी नेता उमा भारती ने नीतीश कुमार की तारीफ की, इस मुद्दे पर सराहा

तीन झांकियों को किया गया रवाना
शुक्रवार शाम कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने चिमन बाग चौराहे पर भगवान गणेश का पूजन और आरती कर खजराना गणेश की तीन झांकियों को रवाना किया. जिसमे पहली झांकी में कार्तिकेय पृथ्वी की और गणेश जी, शिव पार्वती की परिक्रमा करते नजर आए. जिसके बाद दूसरी झांकी में गणपति को भगवान महाकाल का अभिषेक करते दिखाया गया. झांकी में मां हरसिद्धि के भी दर्शन कराए गए हैं. 

झांकियों की दिखी अलौकिक छटा
अनंत चतुर्दशी के इस चल समारोह में सबसे आगे खजराना गणेश की झांकि  की अलौकिक छटा बिखेरती हुई दिखाई दी. जो की बेहद खूबसूरत और दर्शनीय बनाई गई थी.  जिसमे धार्मिक प्रसंग के साथ इस झांकी में पर्यावरण और पशु पक्षियों के संरक्षण का भी संदेश दिया गया. झांकी को 'लड्डू मोदक खाओ, पेड़  पौधे लगाओ' की थीम पर बनाया गया. झांकी में विशाल मोदक स्थापित करने के साथ चार मूषक भगवान गणेश की आरती करते नजर आ रहे थे. झांकी के दूसरे हिस्से में पेड़, पौधों के साथ पर्यावरण संरक्षण की तख्तियां लगाई गई. इस झांकी पीछे आईडीए की तीन झांकियां थीं. जिसमे आईडीए के विकास कार्यों की बानगी देने के साथ सुरसा के मुंह से हनुमान जी को निकलते दिखाया गया. आईडीए के बाद नगर निगम और बाद में विभिन्न मिलों की झांकियां त्यानुसार निकाली गई.

लोगों में दिखा उत्साह
इन झांकियों का निकलना चिमनबाग से शुरू किया गया था. जो की जेल रोड, एमजी रोड, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा सब्जी मंडी, जवाहर मार्ग, नृसिंह बाजार, गोराकुंड, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, कृष्णपुरा पुल से शिवाजी मार्केट रोड होते हुए अपने अपने स्थानों तक पहुंचने में पूरी रात गुजर गई. इन जगमगाती झांकियों को देखने के लिए शहर के लोगों में भी काफी उत्साह दिखाई दिया. मिल मजदूरों द्वारा बनाई गई झांकी और कलाकारों के जज्बे की सराहना करते हुए अपने अपने मोबाइल फोन से फोटो वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए.

MP Politics: 2023 चुनाव की तैयारी शुरू! चर्चा में रहने वाले पी मुरलीधर राव को बीजेपी ने सौंपा मध्य प्रदेश का प्रभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhind News: भिंड में खौफनाक घटना, पढ़ाई करते-करते 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, साइलेंट अटैक ने ले ली जान
भिंड में खौफनाक घटना, पढ़ाई करते-करते 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, साइलेंट अटैक ने ले ली जान
Sagar News: छात्रा को 100 टांके देने वाले आरोपी का ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड या हत्या में उलझी पुलिस
सागर: छात्रा को 100 टांके देने वाले आरोपी का ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड या हत्या में उलझी पुलिस
उज्जैन में रंग पंचमी की धूम, CM मोहन यादव ने महाकाल में किया शस्त्र प्रदर्शन, जनता संग खेली होली
उज्जैन में रंग पंचमी की धूम, CM मोहन यादव ने महाकाल में किया शस्त्र प्रदर्शन, जनता संग खेली होली
Indore Rangpanchami: रंगों की बारिश में डूबा राजवाड़ा, 77 साल पुरानी गैर में उमड़ा जनसैलाब
इंदौर रंगपंचमी: रंगों की बारिश में डूबा राजवाड़ा, 77 साल पुरानी गैर में उमड़ा जनसैलाब

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget