एक्सप्लोरर

राजस्थान में मिले धमकी वाले पत्र के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई, हर दिन कितने आते हैं श्रद्धालु?

Mahakal Temple Ujjain: महाकाल लोक और महाकाल मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे में कैमरे लगाए गए हैं. हाई डेफिनेशन कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाती है

MP News: राजस्थान में मिले धमकी भरे पत्र के बाद महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा और भी चौकस कर दी गई है. यहां पर मध्य प्रदेश पुलिस के अलावा मध्य प्रदेश सशस्त्र बल, नगर सेना और निजी सुरक्षा कर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है. इसके अतिरिक्त बम डिस्पोजल स्क्वॉड द्वारा यहां पर चेकिंग की जाती है.

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन दो से ढाई लाख श्रद्धालु आते हैं. ऐसी स्थिति में यहां पर सुरक्षा को लेकर काफी कड़े प्रबंध किए गए हैं. उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभी औपचारिक रूप से उनके पास राजस्थान में मिले धमकी भरे पत्र की जानकारी नहीं आई है. फिर भी महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा को लेकर रोज मॉनिटरिंग की जाती है. यहां पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड द्वारा प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जाता है.

इसके अतिरिक्त और भी कई ऐसे सुरक्षा के पैमाने हैं जिन पर पुलिस हमेशा नजर रखती है. उन्होंने बताया कि कुछ सुरक्षा बिंदुओं को सार्वजनिक नहीं किया जाता है, मगर महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है.

महाकालेश्वर मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल,  एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 18 कांस्टेबल पदस्थ हैं. इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश सशस्त्र बल की ओर से दो सब इंस्पेक्टर और 10 जवानों को हथियारों से लैस तैनात किया गया है. नगर सेवा के 35 जवान भी यहां पर पदस्थ है. इसके अलावा 350 सुरक्षाकर्मी निजी सुरक्षा एजेंसी के दिन रात तैनात रहते हैं.

महाकालेश्वर मंदिर के चप्पे-चप्पे में कैमरे

महाकाल लोक और महाकाल मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे में कैमरे लगाए गए हैं. हाई डेफिनेशन कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाती है, जहां भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखती है, वहां पर तुरंत सुरक्षा करने पहुंच जाते हैं. 

विकास दुबे को भी किया गया था गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी में महाकालेश्वर मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई थी. महाकालेश्वर मंदिर में निजी सुरक्षा कर्मियों को भी समय-समय पर ट्रेनिंग दी जाती है. इसके अलावा फूल प्रसाद बेचने वाले व्यापारियों से भी हमेशा अलर्ट रहने को कहा जाता है. इसी वजह से पुलिस का नेटवर्क पूरे महाकाल क्षेत्र में काफी मजबूत है.

इसे भी पढ़ें: WATCH: नेपाल में फंसे MP के तीर्थ यात्री सुरक्षित पहुंच रहे प्रदेश, वीडियो जारी कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget