एक्सप्लोरर

Indore Rangpanchmi: रंगों के महोत्सव वाली इंदौरी 'गेर' को यूनेस्को में शामिल करवाने की तैयारी, 3 साल बाद होगी कवायद

Rangpanchami Festival: होलकर रियासत कालीन इंदौरी 'गेर' की परंपरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल करवाने के लिए कवायद तीन साल बाद फिर शुरू करने की तैयारी है.

Rangpanchami Festival in Indore: सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में रंगपंचमी पर हर साल निकाली जाने वाली 'गेर' (होली की विशाल शोभायात्रा) को यूनेस्को की मान्यता दिलाने के लिए तीन साल बाद जिला प्रशासन फिर कवायद शुरू करेगा. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गेर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए वर्ष 2020 में योजना बनाई थी, लेकिन कोविड-19 का प्रकोप शुरू होने के बाद कवायद सिरे नहीं चढ़ सकी.

जिलाधिकारी इलैया राजा टी ने पत्रकारों को बताया, ‘‘इंदौर की गेर दुनिया भर में मशहूर है. गेर को सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े आयोजन के रूप में यूनेस्को की मान्यता दिलाने का हम नये सिरे से प्रयास शुरू करेंगे". उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक इतिहास और महत्व से जुड़े दस्तावेज जुटा कर गेर आयोजन को मान्यता दिलाने के लिए यूनेस्को को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

'गेर' को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने की कवायद

इस बीच, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने परिषद की बैठक के बाद बताया, 'हम चाहते हैं कि इंदौर की गेर, दुनिया के पर्यटन कैलेंडर में खास जगह बनाए. इसलिए हमने फैसला किया है कि गेर को यूनेस्को की मान्यता दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन को पूरा सहयोग देगा.' गेर को 'फाग यात्रा' के रूप में भी जाना जाता है.

हजारों हुरियारे बगैर किसी औपचारिक बुलावे के फागुनी मस्ती में डूबते हैं. रंगपंचमी पर यह रंगारंग जुलूस शहर में अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए ऐतिहासिक राजबाड़ा (इंदौर के पूर्व होलकर शासकों का महल) के सामने पहुंचता है.

होलकर राजवंश के लोग रंगपंचमी पर खेलते थे होली 

रंग-गुलाल की चौतरफा बौछारों के बीच हुरियारों का आनंद में डूबा समूह कमाल का मंजर पेश करता है. जानकारों ने बताया कि इंदौरी गेर की परंपरा रियासत काल में शुरू हुई. होलकर राजवंश के लोग रंगपंचमी पर आम जनता संग होली खेलने सड़कों पर निकलते थे. उन्होंने बताया कि होलकर शासकों के राज में गेर में बैलगाड़ियों पर लदी कड़ाहियों से बड़ी-बड़ी पिचकारियों के जरिये रंग भरा जाता था और इसे हुरियारों पर बरसाया जाता था.

Ladli Bahana Yojana: लाडली बहना योजना में दलाली पड़ेगी महंगी, CM शिवराज की दो टूक, जानें आवेदन की तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले मीनाक्षी का बड़ा दावा- मैंने कोई जानकारी नहीं छिपाई, कांग्रेस बोली- कमलनाथ को छोड़कर...
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले मीनाक्षी का बड़ा दावा- मैंने कोई जानकारी नहीं छिपाई, कांग्रेस बोली- कमलनाथ को छोड़कर...
इंदौर नगर निगम के वॉटर टैंकर ने मचाया कहर, कई गाड़ियों को रौंदा, जान बचाकर भागे लोग
इंदौर नगर निगम के वॉटर टैंकर ने मचाया कहर, कई गाड़ियों को रौंदा, जान बचाकर भागे लोग
Indore News: इंदौर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर भड़का विवाद, दो पक्षों में पथराव, हिरासत में एक शख्स
इंदौर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर भड़का विवाद, दो पक्षों में पथराव, हिरासत में एक शख्स
MP में BJP उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी...'
MP में BJP उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी...'

वीडियोज

Weather Alert: सावधान! आ गया GODZILLA EL-NINO ! भारत पर होगा खतरनाक असर ABPLIVE
sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC Crisis: 'सयोनी घोष के बागी होने पर महुआ मोइत्रा इमोशनल, कहा- 'वो मेरी बच्ची जैसी, बेवफा नहीं हो सकतीं'
'सयोनी घोष के बागी होने पर महुआ मोइत्रा इमोशनल, कहा- 'वो मेरी बच्ची जैसी, बेवफा नहीं हो सकतीं'
यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम गायब, मतदाता सूची पर उठे गंभीर सवाल
यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम गायब, मतदाता सूची पर उठे गंभीर सवाल
Indian Sailor Death: अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय तो ईरान हुआ दु:खी, ट्रंप को सुना डाला, बोला- 'इंडिया के साथ...'
अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय तो ईरान हुआ दु:खी, ट्रंप को सुना डाला, बोला- 'इंडिया के साथ...'
FIFA World Cup 2026 में मैच से पहले जापान टीम को बड़ा झटका, कप्तान ने संन्यास लेने का किया ऐलान!
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मैच से पहले जापान टीम को बड़ा झटका, कप्तान ने संन्यास लेने का किया ऐलान!
Bhooth Bangla Final BO: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय की 'भूत बंगला', जानें- कितना रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय की 'भूत बंगला', जानें- कितना रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
Nipah Outbreak in Kerala: केरल में निपाह वायरस की दस्तक, जानें यह कैसे फैलता है और कितना खतरनाक?
केरल में निपाह वायरस की दस्तक, जानें यह कैसे फैलता है और कितना खतरनाक?
Viral Theft Video: चचा के साथ खेला हो गया... खेल-खेल में पर्स-मोबाइल चोरी कर ले गए बच्चे, कंफ्यूज हो गए अंकज जी; देखें वीडियो 
चचा के साथ खेला हो गया... खेल-खेल में पर्स-मोबाइल चोरी कर ले गए बच्चे, कंफ्यूज हो गए अंकज जी; देखें वीडियो 
Embed widget