एक्सप्लोरर

Giridih Crime News: गिरिडीह में हाथी भगाने गए ग्रामीणों के चंगुल में फंसे तस्कर, मवेशियों को वाहनों में लादकर भागने की थी तैयारी

Giridih News: गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के चुंगलो गांव में मवेशी चुराकर भाग रहे तस्कर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. एक तस्कर को ग्रामीणों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया.

Jharkhand News:  झारखंड के गिरिडीह जिले में मवेशी चोरी कर रहा एक व्यक्ति ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की. जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. आरोपी का नाम जमाल अंसारी है जो जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना इलाके का निवासी है. 

2 वाहन लेकर पहुंचे थे तस्कर
घटना गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के चुंगलो गांव की है. जहां सोमवार की रात हाथियों का झुंड जसपुर के जंगल में आ पहुंचा. रात में हाथी जंगल से निकलकर गांव की तरफ आने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित होकर हाथियों को खदेड़ने की योजना बनाने लगे. इसी बीच रात में ही 2 चारपहिया वाहन गांव में दाखिल हुआ. ग्रामीणों को लगा कि वन विभाग की टीम आई है. तभी एक 2 ग्रामीण थोड़ा नजदीक पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग पालतू पशुओं को वाहन पर जबरन लाद रहे हैं. ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया. 

भीड़ को देखकर भागे तस्कर
पूरे गांव के लोग जुटने लगे. लोगों की भीड़ को देखकर दोनों वाहन को लेकर तस्कर भागने लगे. वाहन को लेकर तस्कर गलती से गांव के अंदर की गली में जा घुसे और फंस गए. यहां से वाहन को बैक करने के चक्कर में स्कार्पियो पलट गया और एक आरोपी जमाल पकड़ा गया. ग्रामीणों की मानें तो रात को दूसरा वाहन भी पकड़ में आ गया था लेकिन उसपर सवार तस्करों ने ग्रामीणों पर पिस्टल ताना दिया और भागने में कामयाब रहे. 

पकड़े गए तस्कर ने अन्य साथियों का किया खुलासा
इधर पकड़े गए तस्कर जमाल ने अपने सहयोगियों का नाम बताया है. जमाल ने बताया कि उसके साथ उसी गांव का निवासी मनीर अंसारी, असगर अंसारी, अहिल्यापुर के हरला निवासी ताजमुल अंसारी, पडरिया के इम्तियाज अंसारी दो वाहन पर सवार होकर मवेशियों की चोरी करने निकले थे लेकिन वह पकड़ा गया. दूसरी तरफ मामले की सूचना पर इंस्पेक्टर कमलेश पासवान पहुंचे. यहां आरोपी जमाल को कब्जे में लिया वहीं पूरी घटना की जानकारी ली. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले तैयार किया गया रूट प्लान, इन रास्तों से गए तो खड़ी हो सकती है परेशानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget