एक्सप्लोरर

BJP छोड़कर JMM का दामन थामेंगी हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन? 'परिवार से कोई अलग...'

Sita Soren News: सीता सोरेन को लेकर पिछले दिनों चर्चा चली कि वह दोबारा जेएमएम ज्वाइन करेंगी. यहां तक कि ज्वाइनिंग की तारीख भी बताई जाने लगी लेकिन अब उन्होंने खुद इस पर जवाब दिया है.

Jharkhand News: बीजेपी नेत्री और पूर्व विधायक सीता सोरेन (Sita Soren) ने 'घर वापसी' की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें सम्मान दिया है और उसे छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. हालांकि उन्होंने पार्टी और परिवार के बीच परिवार को बड़ा बताते हुए कहा कि कर्म क्षेत्र में परिवार से हमेशा आशीर्वाद मिला है. अपने पुराने कार्यकर्त्ता को मायूसी से बचाने के लिए कहा कि जरूरत के समय आप मिल सकते हैं. मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़ी हूं. उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर संगठन को मजबूत धार देकर सशक्त बनाएंगे. 

दुमका सर्किट हाउस में कार्यकर्त्ताओं से मिलने पहुंचीं सीता सोरेन ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान ये बातें कही. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें सम्मान दिया है. खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने खास रूप से सम्मान दिया है. ऐसे में बीजोपी को छोड़ नहीं सकती है.अब इसी पार्टी से अपने कोई जगह बनाकर काम करेंगी. उन्होंने घर वापसी पर सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि आखिर यह अफवाह कैसे उड़ी यह नहीं जानती.

सीता ने बताई क्यों उड़ी 'घर वापसी' की अफवाह

सीता सोरेन ने कहा, ''दुमका में जेएमएम का 46 वां स्थापना दिवस था उसके एक दिन पहले रांची से दुमका पहुंची हुई थी. तो लोगों ने सोचा कि मैं जेएमएम के स्थापना दिवस पर सदस्यता लेकर घर वापसी कर सकती हूं जबकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है.'' उन्होंने कहा कि मेरा कुंभ मेला जाने का कार्यक्रम था, लेकिन कुंभ में दुर्घटना हो जाने के बाद सभी वीआईपी प्रोटोकॉल समाप्त हो गया और मैं रांची से बेटियों के साथ दुमका आ गई. इसे आप संजोग मानिए या फिर कुछ और.

परिवार से कोई अलग नहीं हो सकता - सीता

इधर, राजनीति में सीता ने पार्टी और परिवार के बीच कर्म के सवालों को लेकर कहा कि कर्म और परिवार दोनों अलग अलग विषय है. दोनों को अलग अलग रूप से देखती हूं. परिवार से कोई अलग नहीं हो सकता है. सभी कार्यक्रमों में परिवार के संग इकठ्ठे रहकर सेलिब्रेट करते हैं. परिवार के बीच कर्मक्षेत्र आड़े नहीं आने देती हूं. और ना ही परिवार के बीच कर्म क्षेत्र क़ी चर्चा होती है.

लोकसभा चुनाव हारने पर भी बीजेपी ने दिया टिकट - सीता

शिबू सोरेन की बहू ने कहा, ''मैं बीजेपी से हूं तो मुझे मेरे पिता समान ससुर दिशोम गुरूजी शिबू सोरेन और मां समान सास ने आशीर्वाद दिया है. दुमका लोकसभा सीट हारने के बाद भी बीजेपी ने जामताड़ा विधानसभा चुनाव लड़ने का फिर से टिकट दिया.  एक नए सिरे से खुद को बीजेपी के लिये मैदान तैयार करूंगी.''

ये भी पढ़ें- Who Is Anurag Gupta: कौन हैं IPS अनुराग गुप्ता? जिन्हें हेमंत सोरेन सरकार ने बनाया झारखंड का DGP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget