एक्सप्लोरर

सरायकेला में ठेका मजदूरों का प्रदर्शन, कंपनी के गेट को किया जाम, जानें क्या है मांग

Jharkhand News: कंपनी के मैनेजमेंट ने मजदूरों से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. बताया जा रहा है कि ये मजदूर करीब 10 वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें बहुत कम पैसे दिए जाते हैं.

Laborers Protest in Jharkhand: झारखंड के सबसे बड़े औद्योगिक जिले सरायकेला में शनिवार (5 अक्टूबर) को ठेका मजदूरों ने प्रदर्शन किया. शनिवार सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक ठेका मजदूरों में 8.33 प्रतिशत बोनस की मांग को लेकर ऑटो प्रोफाइल प्लांट वन के गेट को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया.

जानकारी के मुताबिक ये मजदूर लगभग 10 वर्षों से यहां काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें बहुत कम पैसे का भुगतान किया जाता है. ऊपर से बोनस के नाम पर हजार रुपए से ढाई हजार रुपए तक की ही राशि दी जाती है. इसके बाद मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कंपनी के मुख्य गेट को ही जाम कर दिया.

पुलिस की टीम ने मजदूरों को गेट से हटाया

इसके बाद कंपनी के मैनेजमेंट से आए लोगों ने बातचीत करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद कंपनी के मालिक की ओर से आदित्यपुर थाने से पुलिस की टीम को बुलाया गया और अमानवीय व्यवहार करते हुए प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को गेट से हटवाया गया. वहीं, पत्रकारों के पहुंचने के बाद कंपनी मैनेजमेंट के कुछ लोग नाराज मजदूरों को मनाते दिखे.

कंपनी मैनेजमेंट ने पुलिस को दी थी सूचना

वहीं, जब पूछा गया कि पुलिस को क्यों बुलाया गया था तो उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर कंपनी नहीं आई थी, इस पर पूछा गया कि क्या कोई चोरी या कुछ दुर्घटना हुई है? इस बात का जवाब भी उन्होंने नहीं दिया. वहीं, बिना कैमरे पर आए पुलिस वालों ने बताया कि उन्हें कंपनी के द्वारा सूचना मिली थी की कंपनी के गेट के बाहर लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ रहा है. काफी देर तक आदित्यपुर थाने से आई पुलिस की टीम कंपनी के भीतर बातचीत करने गई. 

इससे पहले शुक्रवार (4 अक्टूबर) को आदित्यपुर के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 4 स्थित क्रॉस लिमिटेड यूनिट 4 के मजदूरों ने बोनस, सरकारी दर पर मजदूरी और नियत समय पर पारिश्रमिक भुगतान को लेकर कंपनी गेट जाम करते हुए प्रदर्शन किया था. क्रॉस लिमिटेड यूनिट 4 के मजदूरों ने कंपनी के एचआर विनोद आर्या पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था. लगभग 70 मजदूर कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए. ये सभी ठेका श्रमिक बताए गए. 

एक लिखित ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदर्शन कर रहे मजदूरों की ओर से 8.33 प्रतिशत बोनस की मांग की गई, जिसे एचआर ने यह कहते हुए मानने से इनकार कर दिया कि जिसे काम छोड़ना है वो काम छोड़कर जा सकते हैं. मजदूरों ने बताया कि पिछले साल भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया था. बावजूद इसके वे काम पर डटे रहे. मैनेजमेंट को सौंपे मांग पत्र में मजदूरों ने बताया कि उन्हें ना तो सरकारी दर पर मजदूरी का भुगतान किया जाता है और न समय पर वेतन भुगतान किया जाता है. 

ये भी पढ़ें:

Watch: सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में कांटा टोली फ्लाइओवर का किया उद्घाटन, खुद चलाई कार

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget