एक्सप्लोरर

Watch: सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में कांटा टोली फ्लाइओवर का किया उद्घाटन, खुद चलाई कार

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आये. उन्होंने फ्लाईओवर का उद्घाटन कर कार खुद चलाई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री ने वीडियो शेयर किया है.

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची में कांटा टोली-बहु बाजार के बीच नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली 3,264 करोड़ की 31 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया. इनमें रांची में बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर फोर लेन स्मार्ट पथ और धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग आठ लेन रोड प्रमुख हैं. 2.24 किलोमीटर लंबे कांटाटोली फ्लाईओवर का इंतजार रांची के लोग लंबे समय से कर रहे थे. फ्लाईओवर की योजना 2016 में बनी थी. काम वर्ष 2022 में शुरू हुआ.

फ्लाईओवर को 224.94 करोड़ की लागत से बनाया गया है. उद्घाटन के बाद सीएम सोरेन ने फ्लाईओवर पर खुद गाड़ी ड्राइव की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ड्राइविंग का वीडियो पोस्ट किया. सीएम ने बताया कि 3 साल के रिकॉर्ड समय में बना कांटाटोली फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया जाता है.

भूमि अधिग्रहण के लिए सहयोग जरूरी- सीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रांची शहर में विकास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण कठिन कार्य है. जब तक सभी का सहयोग नहीं मिलेगा, अधिग्रहण का काम पूरा नहीं हो सकता है. राजधानी बनने के साथ रांची में यातायात की समस्या बढ़ी है. बहुत सारे कार्य पहले ही शुरू हो जाने चाहिए थे, मगर अब देर से सही दिशा में काम शुरू हुए हैं. हमारी सरकार लंबी सोच के तहत काम कर रही है. सीएम सोरेन ने कहा कि विकास की प्रक्रिया में सभी की सहभागिता से बेहतर किया जा सकता है.

'वृक्षारोपण के नाम पर भी हो रही है खानापूर्ति'

उन्होंने रांची में बदलते पर्यावरण पर चिंता जताते हुए कहा कि एक समय रांची में रात को एसी और पंखा चलाने की जरूरत नहीं पड़ती थी. आज स्थिति बिल्कुल अलग है. पेड़ों की कटाई कर शहर में बड़े-बड़े भवन बन रहे हैं. वृक्षारोपण के नाम पर भी खानापूर्ति हो रही है. लोग गेंदा और गुलाब के पौधे लगा रहे हैं, लेकिन इतसे पर्यावरण की समस्या में सुधार नहीं होगा. पर्यावरण को बचाना है तो पीपल और नीम के पेड़ लगाने होंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद डॉ. महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, कल्पना सोरेन सहित कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे. 

ये भी पढ़ें-

Jharkhand: विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को लगेगा झटका! BJP में शामिल होंगे विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget