एक्सप्लोरर

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Ramdas Soren Death: घाटशिला से विधायक चुने गए रामदास सोरेन संथाल आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते थे. उनकी राजनीति भी कोल्हान प्रमंडल में केंद्रित रही.

झारखंड के शिक्षा मंत्री और JMM विधायक रामदास सोरेन का शुक्रवार (15 अगस्त) को निधन हो गया. दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर निधन की सूचना दी. इस महीने की शुरुआत में रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे. इसके बाद ब्रेन हैमरेज हो गया था. इलाज के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. घाटशिला से विधायक चुने गए रामदास सोरेन को 30 अगस्त 2024 में झारखंड सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. घाटशिला से दो बार विधायक बने. सीएम हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि 'ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा...अंतिम जोहार दादा.'

पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति- श्वेता सिंह

बोकारो सीट से कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह ने कहा, "झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. यह न केवल झारखंड की राजनीति के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें. ॐ शांति."

पूर्व सीएम रघुवर दास ने जताया शोक

पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा, "झारखंड के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निधन का दुखद समाचार मिला. बाबा बैद्यनाथ उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति."

हमने अपना अभिभावक खोया है- संजीब सरदार

जेएमएम विधायक संजीब सरदार ने कहा, "झारखंड के माननीय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. यह क्षति कोल्हान की जनसेवा और राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय है. हमने अपना अभिभावक खोया है जिसकी भरपाई हो पाना असंभव है. मरांग बुरू से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति दें. विनम्र श्रद्धांजलि."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget