एक्सप्लोरर

Jharkhand: इरफान अंसारी पर BJP का निशाना, 'झारखंड को जिम्मेदार और सक्रिय स्वास्थ्य मंत्री...'

Jharkhand News: बीजेपी नेता अजय शाह ने आरोप लगाया कि मंत्री इरफान अंसारी का अधिकतर समय रील बनाने और पूरे राज्य के मामलों में व्यतीत होता है, जबकि स्वास्थ्य विभाग में उनकी सक्रियता नहीं दिखती.

झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रिम्स की बदहाली को लेकर बीजेपी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि राज्य को नए रिम्स भवन की नहीं, बल्कि जिम्मेदार और सक्रिय स्वास्थ्य मंत्री की आवश्यकता है.

अजय साह ने रिम्स निदेशक द्वारा हाईकोर्ट में दायर शपथ पत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन समय पर आवश्यक उपकरणों की खरीद की सिफारिश करता है, लेकिन मंत्री फाइलों को महीनों तक रोककर रखते हैं.

आईसीयू बेड की खरीद की फाइल 150 दिन लंबित रही- बीजेपी

उनके अनुसार, ट्रॉमा सेंटर के लिए अत्याधुनिक आईसीयू बेड की खरीद की फाइल 150 दिन, बच्चों के उपचार के लिए चिल्ड्रेन सीपीआर मेकैनिक एडवांस उपकरण की फाइल 60 दिन और नियोनेटल वेंटिलेटर की फाइल 43 दिन तक लंबित रही.

बीजेपी ने यह भी कहा कि एमजीएम अस्पताल में आग लगने के बाद रिम्स के फायर फाइटिंग सिस्टम से जुड़ी फाइल को 50 दिन तक आगे नहीं बढ़ाया गया. अजय साह ने आरोप लगाया कि मंत्री का अधिकतर समय रील बनाने और पूरे राज्य के मामलों में व्यतीत होता है, जबकि स्वास्थ्य विभाग में उनकी सक्रियता नहीं दिखती.

पार्टी ने यह भी दावा किया कि फाइलों को रोकना किसी व्यस्तता का नतीजा नहीं, बल्कि कथित कमीशन के खेल का हिस्सा है. मंत्री तब तक फाइलों को मंजूरी नहीं देते, जब तक उनके मनपसंद वेंडर का चयन न हो जाए.

'कांग्रेस ने झारखंड को अपना एटीएम बना रखा है'

बीजेपी ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने झारखंड को अपना “एटीएम” बना रखा है और इसी सिलसिले में राज्य को ऐसे भ्रष्ट मंत्री की सौगात मिली है.

अजय साह ने कहा, “झारखंड को नए रिम्स भवन से ज्यादा जरूरत है एक ईमानदार और जवाबदेह स्वास्थ्य मंत्री की.” राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की धीमी प्रगति और उपकरणों की खरीद में देरी को लेकर यह विवाद बढ़ता जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget