एक्सप्लोरर

Jharkhand News: पलामू में मामी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया भांजा, मामा ने करा दी दोनों की शादी

Palamu Marriage News: झारखंड के पलामू में बुधवार को यज्ञ मंडप में मामी और भांजे की शाी कराई गई. समाज के लोगों के सामने प्रिंस ने मामी की मांग में सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई.

Jharkhand Marriage News: झारखंड के पलामू (Palamu) में 'अजब प्रेम की गजब कहानी' सामने आई है. एक शख्स को जब पता चला कि उसकी पत्नी और उसके भांजे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है, तो उसने खुद दोनों की शादी करवा दी. बुधवार को उसने नम आंखों से पत्नी को भांजे के साथ विदा कर दिया. यह मामला पलामू जिले के पाटन थाना (Patan Police Station) क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव का है. गांव के सुबई भुइयां की शादी करीब छह साल पहले रीता कुमारी से हुई थी.

इस बीच पिछले कुछ साल से उसका भांजा प्रिंस कुमार अपने मामा के घर आकर रहने लगा था. यहां रहते हुए प्रिंस और उसकी मामी के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हो गया. तीन दिन पहले सुबई भुइयां ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसने पहले दोनों की जमकर पिटाई की. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत में प्रिंस और उसकी मामी ने परस्पर रिश्ते को स्वीकार किया और कहा कि वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं.

यज्ञ मंडप में हुई शादी

पंचायत ने सुबई भुइयां की राय जाननी चाही तो वह पहले इसके लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन अंततः उसने दोनों की शादी पर रजामंदी दे दी. बुधवार को यज्ञ मंडप में दोनों की बकायदा शादी रचा दी गई. समाज के लोगों के सामने प्रिंस ने मामी की मांग में सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई. इसके बाद वह मामी से पत्नी बनी रीता कुमारी को साथ लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गया.

पांच महीने पहले भी आया था एक मामला

बता दें कि पांच महीने पहले भी एक इसी तरह का मामला पलामू में सामने आया था. पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बीच किला गांव में पति सनोज कुमार सिंह ने पत्नी प्रियंका कुमारी को सामाजिक बंधन से मुक्त करते हुए उसे उसके प्रेमी जितेंद्र विश्वकर्मा के हवाले कर दिया था. मनातू के थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मनातू थाना के बीचकिला गांव निवासी सनोज कुमार सिंह की शादी 10 मई को प्रियंका के साथ हुई थी. कुछ ही दिनों के बाद सनोज को पता चला कि उसकी पत्नी प्रियंका का अपने गांव के ही युवक जितेंद्र से पिछले 10 सालों से प्रेम-संबंध है. इसके बाद उसके पति ने यह कदम उठाया था.

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: चतरा में 5 दिन से लापता बच्चे का शव पड़ोसी के सेप्टिक टैंक से बरामद, रिश्तेदार पर हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Election 2026 : हेमंत सोरेने के JMM की कांग्रेस को दो टूक, 'अगर गठबंधन को लेकर गंभीर हैं तो...'
असम चुनाव: हेमंत सोरेने के JMM की कांग्रेस को दो टूक, 'अगर गठबंधन को लेकर गंभीर हैं तो...'
असम विधानसभा चुनाव में अकेले हाथ आजमाएगी हेमंत सोरेन की JMM, 19 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
असम विधानसभा चुनाव में अकेले हाथ आजमाएगी हेमंत सोरेन की JMM, 19 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में नदी किनारे मिला 500 पाउंड का जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी संभालेगी मोर्चा
झारखंड के जमशेदपुर में नदी किनारे मिला 500 पाउंड का जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी संभालेगी मोर्चा
'जनता ने गांधी परिवार का अहंकार तोड़ा', किस बात पर भड़क गए निशिकांत दुबे?
'जनता ने गांधी परिवार का अहंकार तोड़ा', किस बात पर भड़क गए निशिकांत दुबे?

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget