एक्सप्लोरर

'मेरी कड़ी मेहनत का आखिर फल मिल गया', पद्मश्री मिलने पर बोले झारखंड के गायक महावीर नायक

Padma Award 2025: झारखंड की कला और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में काम कर रहे महावीर नायक का नाम भी उन लोगों में शामिल है जिन्हें 2025 का पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है.

Ranchi News: झारखंड के संगीत और संस्कृति के संरक्षण के लिए काम करने वाले गायक महावीर नायक को शनिवार को पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई. उन्हें पद्मश्री दिया जा रहा है. इस पर महावीर नायक ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत का आखिरकार फल मिल गया. महावीर नायक कहते हैं कि यह सम्मान उन्हें राज्य की कला, संस्कृति और संगीत को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करेगा. 

महावीर नायक को झारखंड में नागपुरी भाषा में भिंसरिया राग, फगुआ, पवास और मरदानी झुमर राग के लिए जाना जाता है. पीटीआई के मुताबिक नागपुरी भाषा में कविता और गाना लिखने के लिए मशहूर महावीर नायक ने कहा, ''मेरी कड़ी मेहनत का फल मिल गया.'' 82 वर्षीय महावीर नायक ने करीब 500 गानों को कंपोज किया और 1000 लोक गाने तैयार किए हैं. उन्होंने कहा, ''मैंने 100 कविता भी लिखी और 100 से ज्यादा गाने और कई कहानियां लिखी हैं. अब मैं 'गीत में स्वर' पुस्तक लिख रहा है. मेरी पुस्तक आखिरी दौर में है.''

अवार्ड से मिलेगी और काम करने की प्रेरणा- महावीर नायक

केंद्र  सरकार का आभार जताते हुए महावीर नायक ने कहा कि यह मेरे जैसे कई लोगों को कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा. महावीर नायक ने बताया कि संगीत की प्रेरणा उन्हें अपने पतिा खुडु नायक से मिली जो कि झूमर के परफॉर्मर थे. उन्होने कहा कि मैंने रांची हेवी इजीनियंरिंग कॉर्पोरेशन में भी काम किया है. 1962 में यह संस्थान जॉइन किया था, लेकिन फिर अपने पैशन को फॉलो किया. 

युवाओं से महावीर नायक की यह अपील

नायक युवाओं से अपील करते हैं कि वे राज्य की कला और संस्कृति में रुचि लें और उसे आगे बढ़ाएं. आज की युवा पीढ़ी बॉलीवुड संगीत और नृत्य में ज्यादा रुचि लेते हैं.महावीर नायक ने कहा, ''मैं उनसे अपील करूंगा कि वे हमारी अपनी समृद्ध कला, संस्कृति और संगीत में रुचि लें. महावीर नायक ने कहा कि विभिन्न पीढ़ियों के बीच स्थानीय संगीत सभा जरूरी है और जैसा कि पहले होता था. यह हमारी समृद्ध संस्कृति को जानने और उसे संरक्षित करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2025: रतन टाटा को श्रद्धांजलि, महिला सश्क्तिरण की झलक, झारखंड की झांकी में और क्या रहा शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget