एक्सप्लोरर

Jharkhand: सिमडेगा में भीड़ ने युवक को जलाया जिंदा, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से कर डाली ये मांग 

Jharkhand Crime News: सिमडेगा में ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई करने के बाद उसे जिंदा जला दिया. इस घटना को लेकर राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

Jharkhand Simdega Mob Lynching: सिमडेगा (Simdega) जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की एक दर्दनाक वारदात हुई. यहां उत्तेजित ग्रामीणों की भीड़ ने एक युवक की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसे जिंदा जला डाला. मारे गए युवक का नाम संजू प्रधान है, वो इसी इलाके का रहने वाला था. वारदात का अंजाम देने वाले ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि उन्होंने लगभग एक घंटे तक पुलिस को भी गांव के भीतर घुसने नहीं गया. इस घचना को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
झारकंड के पू्र्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने (Babulal Marandi) ट्वीट कर कहा कि, 'सिमडेगा के बेसराजारा गांव में एक युवक की मॉब लींचिंग और घरवालों के सामने जिंदा जला देने की हृदयविदारक ख़बर आ रही है. एक तरफ झारखंड सरकार मॉब लींचिंग को लेकर आनन-फानन में विधेयक पारित करती है, वहीं धरातल पर ऐसी घटनाएं रोकने में विफल साबित होती है. घटना के बाद अबतक न ही कोई केस दर्ज और न ही किसी की गिरफ्तारी होना प्रशासनिक अकर्मण्यता का जीवंत उदाहरण है. मैं सीएम @HemantSorenJMM जी से इस गंभीर मामले पर उच्चस्तरीय जांच करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता हूँ.'

ये थी वजह
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गांव के लोग जंगल से पेड़ों की कटाई करने के कारण संजू प्रधान से नाराज थे. उसे कई बार पेड़ों की कटाई के लिए मना किया गया था. बताया जा रहा है कि उसके बारे में वन विभाग से भी शिकायत की गई थी. मंगलवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने संजू प्रधान को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए. बुरी तरह पिटाई के बाद कुछ लोगों ने संजू को पकड़कर उसे कपड़ों में आग लगा दी.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Naxal Attack: नक्सलियों की इस करतूत पर भड़के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, हेमंत सरकार पर फोड़ा ठीकरा  

Jharkhand में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सामने आई राहत भरी खबर, जानने के लिए करें क्लिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget