एक्सप्लोरर

MS Dhoni Birthday: आज 43 साल के हुए एमएस धोनी, रांची में अनोखे केक के साथ फैन्स ने मनाया 'माही' का बर्थडे

M.S. Dhoni Birthday Celebration: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन उनके गृह शहर रांची में भी मनाया गया. यहां उनके पड़ोसियों ने खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया.

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज (7 जुलाई) 43वां जन्मदिन है. देशभर में उनके फैन्स अलग-अलग तरह से उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं तो वहीं गृह शहर रांची (Ranchi) में अपने चहेते 'माही' का जन्मदिन लोगों ने खास अंदाज में मनाया. 

रांची में एस.एस. धोनी फैन्स क्लब के लोगों ने उनके घर के पास जन्मदिन मनाया. इस जगह को रंगबिरंगे बलून से सजाया गया था और धोनी का कटआउट भी तैयार कर रखा गया था. यहां धोनी के हर उम्र के फैन्स इकट्ठे हुए. इस दौरान बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए. वहीं, कुछ फैन्स ने धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स वाली जर्सी से मिलती-जुलती पोशाक पहन रखी थी. बर्थडे मनाने के लिए लाया गया केक भी आकर्षण का केंद्र था. केक पर धोनी के नाम और उनके नंबर वाली जर्सी बनी हुई थी.

धोनी के कटआउट संग बच्चों ने किया डांस
धोनी का जन्मदिन का केक काटा गया. इस दौरान उनके प्रशंसक 'धोनी-धोनी' के नारे लगाते हुए नजर आए. केक काटने के बाद धोनी के कटआउट को केक खिलाते फैन्स नजर आए. बच्चे धोनी का कटआउट हवा में ऊपर उठाकर डांस करते हुए दिखे. 

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में शुमार किए जाते हैं. उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई मैच और सीरिज जीती है. धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट बेहद फेमस रहा है और उनके प्रशंसक उसे फॉलो करते हुए भी नजर आते हैं. उधर, एमएस धोनी ने अपना जन्मदिन परिवार और बेहद करीबी दोस्तों के बीच मनाया. धोनी ने भले ही सभी फॉर्मैट के अंतरराष्ट्रीय मैच को अलविदा कह दिया है लेकिन वह अभी भी आईपीएल से जुड़े हुए हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है.

ये भी पढ़ें- झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, भरभरा कर गिरा 3 मंजिला मकान, कई लोग फंसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget