एक्सप्लोरर

झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, भरभरा कर गिरा 3 मंजिला मकान, कई लोग फंसे

Deoghar House Collapse: देवघर में तीन मंजिला मकान गिरने से मलबे में लोग दब गए हैं. एनडीआरएफ ने तीन लोगों को बचा लिया है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद पर मौजूद हैं.

Deoghar House Collapse: झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. NDRF की टीम ने अब तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. 

घटनास्थल पर देवघर जिले के डीसी और एसपी समेत तमाम लोग मौजूद हैं. वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी मौके पर पहुंचे हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

राहत बचाव का कार्य जारी
देवघर के डीसी विशाल सागर ने बताया कि सुबह हमें जानकारी मिली कि एक 3 मंजिला इमारत गिर गई है. जानकारी मिलते ही तुरंत एनडीआरएफ की टीम को यहां भेजा गया. हमने यहां से 2 लोगों को बचाया है और उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है. यहा एंबुलेंस और डॉक्टर्स भी मौजूद है.कुछ और लोग फंसे हुए हैं, इसलिए बचाव अभियान जारी है. मुझे जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके अनुसार यहां कुछ निर्माण कार्य शुरू किया गया था, हो सकता है कि घर उतना मजबूत न रहा हो, जिसकी वजह से घर गिर गया. मामले की जांच की जाएगी, लेकिन अभी हमारी पहली प्राथमिक लोगों की जान बचाना है.

घटनास्थल पर डटे बीजेपी सांसद
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा कि देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंज़िला मकान ढह गया. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत टीम को भिजवाया. सुबह से मैं खुद बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूं. स्थानीय लोगों ने अभी तक 3 लोगों को तथा एनडीआरएफ ने 1 महिला को बचाया है. बचाव कार्य जारी है, घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है. वहीं मलबे में दबी एक महिला को एनडीआरएफ की टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया. एनडीआरएफ टीम को जल्द भिजवाने पर गृहमंत्री अमित शाह का आभार. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand: मोबाइल लौटाने से किया इनकार तो युवक को पीट-पीटकर मार डाला, एक महिला समेत 9 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget