एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले क्या सरयू राय करेंगे BJP में वापसी? जानें- इसकी इनसाइड स्टोरी

Lok Sabha Elections: बीजेपी से अलग हो जाने के बाद भी सरयू राय के संबंध बीजेपी कार्यकर्ताओं से कभी खराब नहीं हुए. आज भी बीजेपी कार्यकर्ता सरयू के नजदीक बताए जाते हैं.

Jharkhand Politics: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से कयासों का दौर देखने को मिल रहा है. दरअसल, आजकल राज्य में कयास लगाया जा रहा है कि, राजनीति में अलग पहचान बनाने वाले कदावर नेता सरयू राय (Saryu Rai) बीजेपी में एक बार फिर से शामिल होने की तैयारी में है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले जमशेदपुर के बीजेपी नेता को रामनवमी के मौके पर साम्प्रदायिक माहौल खराब करने के आरोप में जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस समय बीजेपी का कोई भी कदावर नेता उनसे मिलने थाने नहीं पहुंचा था. 

यह भी कहा जाने लगा था कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उस समय जमशेदपुर में ही थे मगर उन्होंने भी बीजेपी नेता का हाल चाल नहीं लिया. मगर उस समय सरयू राय सक्रिय भूमिका में नजर आये थे. उन्होंने न सिर्फ बीजेपी नेता का हाल जाना, बल्कि थाने पहुंच कर उनकी गिरफ्तारी की भी निंदा की थी. जेपी आंदोलन के सेनानी रहे सरयू राय ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर तत्कालीन मुख्य मंत्री रघुवर दास को हराने का काम भी किया है. जिससे उनकी लोकप्रियता साफ नजर आती है. बता दें कि, 2019 के विधानसभा चुनाव के द्वारान बीजेपी ने सरयू राय का टिकट ही काट दिया था, जिसका आरोप रघुवर दास पर था. तब सरयू राय पार्टी से इतने खफा हुए कि उन्होंने खुद को पार्टी से अलग कर लिया. 

निर्दलीय लड़े थे चुनाव

इसके साथ ही रघुवर दास से बदला लेने के मकसद से अपना चुनावी क्षेत्र छोड़ कर रघुवर दास के चुनावी क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर डाला. इसके बाद चुनाव में रघुवर दास को हार का मुह देखना पड़ा. बीजेपी से अलग हो जाने के बाद भी उनके संबंध बीजेपी कार्यकर्ताओं से कभी खराब नहीं हुए. आज भी बीजेपी कार्यकर्ता सरयू के नजदीक बताए जाते हैं. उनके संबध आरएसएस के पदाधिकारियों से भी अच्छे रहे हैं. कई बार वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात कर चुके हैं. 2014 में बहुमत से सरकार बनाने वाली पार्टी 2019 में सरकार बनाने में असफल रही. जिससे पार्टी की कमजोरी झलकने लगी है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि, सरयू अब घर वापसी करेंगे तो यह लोकसभा चुनाव से पहले ही पता चल जाएगा.

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन पर झारखंड में बढ़ी सियासी तकरार, JMM-कांग्रेस ने BJP को लेकर कह दी बड़ी बात

 

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget