एक्सप्लोरर

Latehar: फुटबॉल खेल रहे दो युवकों पर मौत बन कर गिरी आकाशीय बिजली, कई घायल

Latehar News: झारखंड के कई जिलों में बारिश का क्रम बना हुआ है. इस दौरान राज्य के लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई, जिसमें जनमाल का नुकसान हुआ है.

Latehar Latest News: झारखंड के लातेहार जिले के बरियातू में गुरुवार को वज्रपात हुआ. इस दौरान दो लोगों को मौत हो गई. यह आकाशीय बिजली फुटबॉल खेलने के दौरान युवकों पर जा गिरी, जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घटना बरियातू थाना क्षेत्र के इटके खेल मैदान की है, जहां फुटबॉल खेलने के दौरान अचानक वर्षा के साथ वज्रपात होने से 13 लोग घायल हो गए. इनमें से दो की मौत हो गई है.

इनकी पहचान नागेश्वर गंझू, दीपक गंझू, पिंकू गंझू, गोपाल गंझू, पिंटू गंझू, बबन गंझू, करण गंझू, मोहन गंझू के रूप में हुई है. आसपास के ग्रामीणों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने घायलों को आनन फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने जांच उपरांत दीपक कुमार और वीलेद्र गंझू को मृत घोषित कर दिया. दोनों मृतक और सभी घायल बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

घटना की सूचना पर बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम, बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय और बारियातु थाना प्रभारी राजा दिलावर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. इसके बाद उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली.

परिजनों से मिले प्रशासनिक अधिकारी
उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले युवको के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया. घटना के संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि कुल 13 लोग वज्रपात की चपेट में आए थे, जिसमें अस्पताल आते-आते दो युवकों ने दम तोड़ दिया था. शेष ग्यारह में पांच जख्मी हैं, जिनका सीएचसी में इलाज चल रहा है. बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.

झारखंड में येलो अलर्ट जारी
झारखंड में शुक्रवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और साथ ही लोगों को आकाशीय बिजली से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन दिन तक झारखंड के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश होगी. कुछ जिलों के लिए  येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

ये भी पढे़ं- Ramdas Soren: कौन हैं रामदास सोरेन, जो लेंगे चंपाई सोरेन की जगह, क्यों बनाए जा रहे हैं मंत्री? समझें समीकरण

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget