एक्सप्लोरर

Jharkhand: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद प्रधान सचिव ने पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या कहा?

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की. सुप्रीम कोर्ट उनकी अर्जी पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के इस्तीफा देने के एक दिन बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे (Vinay Kumar Choubey) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार छोड़ दिया है. चौबे ने अन्य अतिरिक्त प्रभार भी छोड़ दिए हैं. विनय चौबे ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव था,. जब मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया तो मुझे प्रधान सचिव पद छोड़ना पड़ा. मैंने अन्य सभी अतिरिक्त प्रभार भी छोड़ दिए हैं. मैं नई पदस्थापना का इंतजार कर रहा हूं.’’ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को जून 2021 में सीएम सोरेन का सचिव बनाया गया था. 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों द्वारा सात घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सोरेन को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था.  उधर,  हेमंत सोरेन द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी जिस पर सुनवाई हुई. सोरेन की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल पेश हुए और उन्होंने कोर्ट को बताया कि जेएमएम नेता को ईडी द्वारा गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया है.

हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
उधर, सुुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई है. सोरेन की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल और वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि जेएमएम नेता झारखंड उच्च न्यायालय से अपनी याचिका वापस ले लेंगे. वहीं, महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि भले ही यह मामला शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है लेकिन सीएम सोरेन मामले को वहां से वापस ले लेंगे. उधर, हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में, चंपई सोरेन को शपथ का इंतजार...तो झारखंड में कौन ले रहा फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget