एक्सप्लोरर

Jharkhand News: रांची में दर्दनाक हादसा, मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Bee Attack In Ranchi: रांची में तुपुदान थाना क्षेत्र के एक गांव में कुएं पर गई महिला और तीन बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया. इस हादसे में चारों की मौत हो गई.

Jharkhand News: झारखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. रांची के तुपुदान थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महिला और तीन बच्चे शामिल हैं. मृतका के पति सुनील बारला ने बताया कि उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ.

जानकारी के अनुसार, महिला खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक की रहने वाली थी और तुपुदान थाना क्षेत्र के हरदाग गढ़ा टोली में अपने मायके आई हुई थी. इस बीच बीते शनिवार को महिला अपने बच्चों और गांव के कुछ दूसरे लोगों के साथ एक कुएं पर नहाने गई थी. इसी दौरान जब वो लोग कुएं में उतरे, तभी अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने उनपर हमला कर दिया.

मधुमक्खियों के हमले से मची अफरा-तफरी
मधुमक्खियों के हमले से वहां भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान महिला और तीन बच्चे कुएं में फंस गए और मधुमक्खियों के चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. वहीं चारों के शव कुएं से बरामद कर लिए गए हैं. मृतकों की पहचान ज्योति गाड़ी, रोहन गाड़ी, मनीता बारला और मोनिका बारला के रूप में हुई है. 

मधुमक्खी हमला करे, तो क्या करें?
मधुमक्खियों के हमले से बचाव के लि‍ए क्‍या करना चाहिए, आइए जानते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मधुमक्ख‍ियां कभी सीधे और सबसे पहले हमला नहीं करतीं हैं. अगर मधुमक्‍खी आपके स‍िर पर हमला करे तो सतर्क हो जाएं और वहां से भागें, क्‍योंकि इस समय और भी मधुमक्‍ख‍ियां हमला कर सकती हैं. 

मधुमक्‍ख‍ियां जब अटैक करती हैं तो वह सैकड़ों की संख्‍या में होती हैं. ऐसे में आप उनका मुकाबला नहीं कर सकते. इसलि‍ए सबसे पहला कदम है कि तुरंत एक सुरक्षित स्थान की तरफ भागें. वहीं अक्‍सर लोग मधुमक्‍खी की आवाज सुनते ही उसे हाथ से भगाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में जब आप जोर-जोर से हाथ चलाते हैं तो मधुमक्‍खियां तुरंत अपनी रानी मक्‍खी को बचाने के लि‍ए हमला कर देती हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव में JDU को कितनी सीटें देना चाहती है BJP, जानें अंदर की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget