एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: शीतलहर की चपेट में झारखंड, पड़ रही है कड़ाके की ठंड

Jharkhand News: उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से झारखंड (Jharkhand) में ठंड बढ़ गई है. झारखंड के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर तक शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड (Jharkhand) में सर्दी का सितम जारी है. राजधानी रांची (Ranchi) समेत पूरे राज्य में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन भी बढ़ गई है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते पूरे उत्तर और पूर्वी भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा है. तापमान (Temperature) में गिरावट आई है, इस बीच झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश (Rain) होने की भी संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से कहा गया है कि, अगले 2 दिन तक उत्तर-पश्चिमी भारत में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रहने और उसके बाद इसके कम होने की संभावना है. झारखंड के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर तक शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

कब होती है गंभीर शीतलहर
गौरतलब है कि, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, तो इसे ठंडा दिन कहा जाता है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर भी शीतलहर घोषित की जाती है. वहीं, गंभीर शीतलहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है या यह सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक नीचे होता है.

पहले ही जारी किया गया था ये पूर्वानुमान
मौसम विभाग  की तरफ से प्रदेश में मौसम को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया गया था उसमें कहा गया था कि झारखंड में ठंड और कोहरे का व्यापक प्रभाव दिखेगा. दरअसल, झारखंड में इस साल जमकर बारिश हुई है. मानसून के शुरुआती दौर में तो प्रदेश में औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी लेकिन बंगाल की खाड़ी में लगातार चक्रवात उठने और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश हुई है. बारिश को देखते हुए पहले ही इस बात की संभावना जताई गई थी कि इस बार प्रदेश में ठंड लोगों को परेशान कर सकती है.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पड़ोसियों ने बताई ये बात

Jharkhand Strike: झारखंड में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, जानें- क्या है पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget