एक्सप्लोरर

पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय, 20 जून तक भारी बारिश का अनुमान, रांची में बंद रहेंगे स्कूल

Jharkhand Heavy Rain: झारखंड में बुधवार (18 जून) को मानसून लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू और चतरा जैसे बाकी जिलों में आगे बढ़ गया. कई जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है.

Rain In Jharkhand: दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार (18 जून) को पूरे झारखंड में सक्रिय हो गया. इसकी वजह से राज्य में व्यापक वर्षा हुई. मौसम विभाग ने 20 जून तक पूरे राज्य में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी. राज्य में मानसून ने मंगलवार को दस्तक दी थी, जिसका असर 24 में से 18 जिलों में देखा गया. एहतियात के तौर पर रांची जिले के सभी स्कूल गुरुवार (19 जून) को बंद रहेंगे.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया, ''मानसून बुधवार को लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू और चतरा जैसे बाकी जिलों में आगे बढ़ गया.’’ झारखंड में एक जून से 17 जून तक 52 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी. हालांकि, पिछले 24 घंटों में हुई ताजा बारिश के बाद एक जून से 18 जून तक सात प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई. 

लातेहार में सबसे अधिक वर्षा दर्ज

राज्य में एक जून से 18 जून तक 74.9 मिमी की सामान्य वर्षा के मुकाबले 80.4 मिमी वर्षा हुई है, जिसमें लातेहार जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई. अधिकारी ने बताया कि गहरवा जिले में 61 प्रतिशत कम बारिश हुई, उसके बाद रामगढ़ (45 प्रतिशत कम) का स्थान रहा. झारखंड में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है. आईएमडी ने 20 जून तक और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है. 

झारखंड में कई जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट

अभिषेक आनंद ने कहा, ''लोहरदगा जिले के कुरु में सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में सबसे अधिक 144 मिमी बारिश हुई. इस अवधि के दौरान रांची में 128 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सरायकेला-खरसावां के कुचाई में 124.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. बुधवार के लिए बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना जताई गई.

रांची जिला प्रशासन ने लोगों को किया आगाह

जबकि गुरुवार (19 जून) के लिए रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के लिए भी यही चेतावनी जारी की गई है. रांची जिला प्रशासन ने लोगों से निचले इलाकों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाली सड़कों पर सावधानी बरतने का आग्रह किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिबगंज चुनाव: किंग मेकर के रोल में CM के 'खास' पंकज मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत तय
साहिबगंज चुनाव: किंग मेकर के रोल में CM के 'खास' पंकज मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत तय
ईरान पर कांग्रेस का बयान, निशिकांत दुबे ने याद दिलाई खामेनेई की यह पुरानी टिप्पणी, कहा- इसको भी याद कर लेते
ईरान-इजरायल युद्ध पर कांग्रेस का बयान, निशिकांत दुबे ने याद दिलाई खामेनेई की यह पुरानी टिप्पणी
गिरिडीह: तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट, सोना-चांदी समेत 3 लाख से ज्यादा का कैश लेकर बदमाश फरार
गिरिडीह: तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट, सोना-चांदी समेत 3 लाख से ज्यादा का कैश लेकर बदमाश फरार
Jharkhand News: 22 साल की कल्पना कुमारी बनीं सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद, गिरिडीह में नई मिसाल
Jharkhand News: 22 साल की कल्पना कुमारी बनीं सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद, गिरिडीह में नई मिसाल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget