एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: रांची और देवघर के बाद इस जिले में भी मिला लंपी वायरस का संदिग्ध मामला, टोल फ्री नंबर जारी 

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) में भी लंपी वायरस (Lumpy Virus) ने दस्तक दे दी है. राज्य के 3 जिलों में लंपी वायरस के संदिग्ध मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. 

Jharkhand Lumpy Virus: लंपी वायरस से फैलने वाली पशुओं की खतरनाक बीमारी ने झारखंड (Jharkhand) में भी दस्तक दे दी है. पशुपालन विभाग को रांची (Ranchi), देवघर (Deoghar), चतरा (Chatra) में बीमार पशुओं में इससे मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं. पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान में इसकी जांच की जा रही है. सभी जिला पशुपालन पदाधिकारियों को सतर्क रहने और टीका खरीदने को कहा गया है. वायरस के खतरे को देखते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों ने सभी जिला पशुपालन पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं.

अलर्ट मोड पर हैं अधिकारी 
पदाधिकारियों को कहा गया है कि इस तरह की बीमारी से संक्रमित पशु अगर उनके जिले में पाए जाएं तो नमूने को कोल्ड चेन में रख कर शीघ्र संस्थान को भेज दें. लंपी वायरस और इसके चलते मवेशियों में आ रही बीमारियों की रोकथाम से बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक करने का अभियान भी विभाग ने शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान की ओर से पर्चे  भी छपवाए जा रहे हैं. इन्हें आमजन, पशुपालकों के बीच वितरित किया जाएगा. पशुपालकों को इस बीमारी की जानकारी और सलाह के लिए विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबर 1800309771 भी जारी किया गया है. इस नंबर पर पशुपालक 11 से 5 के बीच पशु चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं. 

लंपी वायरस के लक्षण
बता दें कि, लंपी एक विषाणुजनित संक्रामक बीमारी है. ये मुख्य रूप से गोवंश को संक्रमित करता है. ये रोग संक्रमित मक्खियों, मच्छरों और चमोकन के काटने से होता है. इसमें आमतौर पर पशुओं की खाल पर गांठ पड़ जाती हैं फिर उनमें पस पड़ जाता है. घाव आखिर में खुजली वाली पपड़ी बन जाते हैं, जिस पर वायरस महीनों तक बना रहता है. ये वायरस जानवर की लार, नाक के स्राव और दूध में भी पाया जा सकता है. इसके अलावा, पशुओं की लसीका ग्रंथियों में सूजन आना, बुखार आना, अत्यधिक लार आना और आंख आना, वायरस के अन्य लक्षण हैं. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: सांप का सिर काटकर खा गया ओझा, आगे जो हुआ वो आप खुद पढ़ें 

Jharkhand में JMM को साथ लिए बिना आगे नहीं बढ़ पाएगी नीतीश की 'विपक्षी एकता एक्सप्रेस', जानें क्या कहते हैं समीकरण  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget