एक्सप्लोरर

Jharkhand Naxalite: रांची पुलिस ने छापेमारी कर 2 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, दर्ज हैं दर्जनों मामले  

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 2 लाख रुपए के इनामी नक्सली (Naxalite) और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया.

Jharkhand Naxalite Arrested: झारखंड (Jharkhand) में नक्सलियों (Naxalite) के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. राजधानी रांची (Ranchi) के टोनको गांव में पुलिस ने छापामारी कर 2 लाख रुपए के इनामी पीएलएफआई (PLFI) उग्रवादी और एरिया कमांडर सोनू मांझी (Sonu Manjhi), उसके साथी वासु कांडुलना को गिरफ्तार किया है. नक्सलियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 पिस्टल बरामद की हैं. चाईबासा पुलिस सोनू मांझी के ऊपर 2 लाख का इनाम भी रखा है. सोनू पर दर्जनों मामले दर्ज हैं. 

जमानत पर जेल से बाहर आया था सोनू
परिजनों ने बताया कि खूंटी जेल से कुछ महीने पहले ही सोनू मांझी जमानत पर बाहर आया था और रनिया क्षेत्र में रह रहा था. पुलिस ने मांझी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो अपने साथी वासु कांडुलना के साथ टोनको में अपने माता-पिता के घर आया था. सोनू के माता-पिता टोनको गांव में काफी दिनों से किराए के मकान में रहते हैं.

सरायकेला में CRPF ने नक्सली को किया था गिरफ्तार 
गौरतलब है कि, हाल ही में सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत सीमावर्ती जोबरो क्षेत्र से केंद्रीय सुरक्षाबल के जवानों ने भाकपा माओवादी संगठन के एक नक्सली सलेम मुंडा उर्फ डिंबा को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर एक पिस्टल, नक्सली बैनर, नक्सली वर्दी समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए थे. गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ (CRPF) की तरफ से कुचाई के जोंबरो और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इस दौरान नक्सली सलेम मुंडा उर्फ डिंबा को रेलुंग गांव के पास से गिरफ्तार किया गया. 

क्या कहते हैं आंकड़े 
बता दें कि, झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन मोड में हैं. जनवरी 2020 से लेकर पिछले महीने तक कुल 27 नक्सली मारे जा चुके हैं और 1,131 अन्य गिरफ्तार हुए हैं. जनवरी 2020 से अगस्त 2022 के बीच नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कुल 108 मुठभेड़ हुईं और इस अ‍वधि में 45 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.

ये भी पढ़ें: 

Watch: जलपाईगुड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में आई बाढ़ से 8 की मौत, BJP नेता ने शेयर किया वीडियो, जताया दुख

Crime News: फिर शर्मसार हुआ झारखंड! घास काटने गई महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस के जवानों पर लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget